You are currently viewing Ladki ko kaise propose Kare | लड़की को प्रोपोज़ करने का तरीका
ladki ko propose kaise kare

Ladki ko kaise propose Kare | लड़की को प्रोपोज़ करने का तरीका

यदि आप किसी लड़की को चाहते हैं, लेकिन उनसे अपनी चाहत का इजहार करने से कतराते हैं, या घबराते हैं, तो हमारी इस पोस्ट को पढ़कर आप जान सकेंगे की लड़की को प्रोपोज़ कैसे किया जाता है, ladki ko ya apni girlfriend ko kaise propose kare, उसका सही तरीका क्या है। 

युवा अवस्था जीवन का वह पड़ाव है, जब कोई हमें अच्छा लगने लगता है, हम किसी को चाहने लगते हैं, और सच ही कहा गया है, की किसी को चाहना या ना चाहना हमारे बस में नहीं होता, यह बस उन पर दिल आ जाने की बात होती है। जब आप किसी की खूबसूरती, उनकी खूबियों और मासूमियत के कायल हो जाएं तो समझ लीजिये आपके दिल की घंटी बजने लगी है।

इसी प्रकार यदि आप के दिल की घंटी भी बजने लगी है, आप भी किसी को चाहने लगे हैं, लेकिन आप उन्हें अपने दिल की बात बताने से कतराते हैं, या आपको हिचकिचाहट होती है, तो हमारे दिए गए इन सुझावों को अपनाकर आप किसी लड़की से अपनी चाहत और प्यार का इजहार कर सकते हैं, तो चलिए जानते हैं, लड़की को या अपनी गर्लफ्रेंड को प्रोपोज़ करने का सही तरीका क्या है। लेकिन ध्यान रहे, नीचे बताए गए टिप्स और सुझावों को तभी अपनाएं जब आप किसी से सच्चा प्यार करते हों, या वाकई में किसी को दिल से चाहते हों। 

लड़की को प्रोपोज़ करने के तरीके | Ladki ko kaise propose kare

यदि आप किसी को दिल से चाहते हैं, तो अपनी चाहत का इजहार करने से कतराएं नहीं बल्कि सही समय पर अपने दिल की बात उन्हें कह डालें। जब आप बिना घबराए सच्चे मन के साथ किसी लड़की के सामने अपने दिल की बात रखते हैं, तो निश्चित ही आपके दिल की बात उन तक पहुँचेगी और आपका proposal स्वीकार हो सकता है। 

अक्सर देखा जाता है, की लड़के अपने प्यार का इजहार करने से कतराते हैं, उनके मन में कई सवाल चलते रहते हैं, क्या वो मना तो नहीं कर देगी? क्या उसे बुरा तो नहीं लग जाएगा, या कहीं मेरा प्रस्ताव रिजेक्ट ना हो जाए यानि लड़कों के मन में कई ऐसे सवाल चलते रहते है। आपको बता दें यदि आप वाकई में किसी को दिल से चाहते हैं, तो आपके मन में उठने वाले इन सब सवालों से अधिक महत्वपूर्ण है, की आप अपने दिल की बात उनके सामने रखें क्योंकि जब तक आप लड़की को प्रोपोज़ नहीं करेंगे तब तक यह सब सवाल आपके मन में चलते रहेंगे।  

लेकिन एक बात का खास ध्यान रखें की हर लड़की का स्वभाव अलग होता है, और यह बहुत महत्व रखता है, की आप थोड़ा उनके स्वभाव को समझें और उसी अनुसार उन्हें प्रोपोज़ करें। लड़की को प्रोपोज़ करने के कुछ मददगार और क्रिएटिव टिप्स नीचे दिए गए हैं, जिनमे से उनके स्वभाव अनुसार आप किसी भी तरीके को अपना सकते हैं। 

लड़की को प्रोपोज़ करने का सही तरीका

लड़की को प्रोपोज़ करने के टिप्स

बनावटी ना बनें, वास्तविक रहें :- यह सामान्य लेकिन सबसे महत्वपूर्ण है, की आप जैसे हैं, वैसे रहें, क्योंकि जब आप अपने स्वभाव अनुसार किसी से behave करते हैं, तो आपके लिए उनसे मिलना या खुद की भावनाओं को व्यक्त करना काफी आसान हो जाता है। वैसे भी यह आवश्यक है, की आप जैसे हैं, सामने वाला व्यक्ति आपको वैसे ही accept करे, क्योंकि बनावटी पना अधिक समय तक नहीं चल पाता है।   

दोस्ती से शुरुवात करें :- किसी को बिना जाने या समझे प्रोपोज़ नहीं किया जा सकता है, और दोस्ती किसी को जानने का सबसे अच्छा तरीका है। दोस्त बनकर आप उनके दिल की बात जान सकेंगे और अपने दिल की बात उन तक पहुंचा सकते हैं। 

तैय करें की कब प्रोपोज़ करना है :- दोस्त बनकर जब आप उनके बारे में काफी कुछ जान जाएंगे उनकी पसंद-ना पसंद यानि आपको उनके स्वभाव का पता होगा, तो उसी अनुसार आप उन्हें प्रोपोज़ करने का सही समय और तरीका तैय कर सकते हैं। ध्यान रहे की प्रोपोज़ करने में जल्दबाजी ना करें और ना ही अधिक समय लगाएं बल्कि सही समय का चुनाव करें। 

कुछ स्पेशल प्लान करें :- प्रोपोज़ करने के लिए कुछ स्पेशल प्लान करें जो उन्हें आम दिनों से कुछ अलग महसूस कराए। इसके लिए आप उनकी पसंद अनुसार कोई सरप्राइज प्लान कर सकते हैं, क्योंकि अक्सर सरप्राइज सभी को अच्छे लगते हैं। 

उन्हें उनकी पसंदीदा जगह पर ले जाएं और स्पेशल महसूस कराएं :- आप उन्हें उनकी सबसे पसंदीदा जगह पर ले जा सकते हैं, जहाँ जाना उन्हें हमेशा अच्छा लगता है, और फिर उस प्यार भरे माहौल में एक लाल गुलाब के साथ आप उन्हें प्रोपोज़ कर सकते हैं, और उनके प्रति अपने love को express कर सकते हैं। यदि उस वक़्त आप उन्हें स्पेशल महसूस करा पाते हैं, तो यह उन्हें जिंदगी भर याद रहेगा।
 

कैंडल लाइट डिनर पर ले जाएं :- उन्हें candle light dinner पर ले जाएं, जहाँ कैंडल की हलकी रौशनी और रोमांटिक म्यूजिक के बीच आप उन्हें एक रिंग देकर प्रोपोज़ कर सकते हैं। ऐसे माहौल में आपके प्रपोजल से वो सरप्राइज हो जाएंगे और आपका प्रपोजल accept होने के chances बढ़ जाएंगे। यह जरुरी नहीं की इसके लिए आप किसी महंगे रेस्टोरेंट में ही जाएं या रिंग ही दें, बल्कि अपने सामर्थ अनुसार आप इसे कहीं भी और किसी भी प्रकार से प्लान कर सकते हैं, बस सबसे जरुरी यह है, की आप genuinely अपने दिल की बात उनसे कहें।  

जहाँ आप दोनों पहली बार मिले थे :- आप उन्हें वहां प्रोपोज़ करें, जिस जगह आप दोनों पहली बार एक दूसरे से मिले थे, क्योंकि उसी जगह से आपकी दोस्ती शुरू हुई थी और जब एक बार फिर से आप उन्हें प्रोपोज़ करने के लिए उसी जगह को चुनेंगे तो उन्हें बहुत  स्पेशल महसूस होगा। भले ही वह आपका स्कूल हो, बस या ट्रैन हो, पार्क हो या फिर समंदर का किनारा क्यों ना हो, आप चाहें तो हर जगह को प्लानिंग के साथ स्पेशल बनाकर उनका दिल जीत सकते हैं। 

किसी लड़की को प्रोपोज़ करने के तरीके कई हो सकते हैं, यह सब लड़की की पसंद और आपके सामर्थ पर निर्भर करता है, लेकिन प्रोपोज़ करते समय ध्यान रखने वाली बात यह है, की आप Genuine रहें, अपने दिल की बात कहें और साथ ही लड़की की तरफ से तुरंत जवाब की इच्छा ना करें बल्कि यदि उन्हें समय चाहिए तो उन्हें समय दें। 

निष्कर्ष

तो दोस्तों आपना जाना ladki ko ya apni girlfriend ko kaise propose kare, लड़की को प्रोपोज़ करने के वह कौन से तरीके हैं, जिन्हे आप अपना सकते हैं। किसी से प्यार करना बहुत आसान है, पर उस प्यार का इजहार करना थोड़ा मुश्किल है, लेकिन यदि आप थोड़ा कोशिश कर ऊपर बताए गए टिप्स को फॉलो करते हैं, तो निश्चित ही आप अपने love अपनी feelings को express करने में कामयाब हो जाएंगे। 

यह भी पढ़ें :-

अपने Crush को कैसे इम्प्रेस करें 

प्यार होने के लक्षण क्या हैं 

प्यार में क्या जरुरी है 

लव डे कब मनाते हैं 

रोमांस कैसे करें 

Leave a Reply