You are currently viewing Girlfriend se kya baat kare और किस topic पर बात करें।
girlfriend se kya baat kare

Girlfriend se kya baat kare और किस topic पर बात करें।

हैलो दोस्तों आज का यह टॉपिक जितना दिलचस्प है, उतना ही महत्वपूर्ण भी है, क्योंकि आज के इस लेख में हम आपको गर्लफ्रेंड से बात करने का तरीका बताएंगे। यदि आपने अभी-अभी एक नए रिलेशनशिप की शुरुवात की है, और आपको कोई अंदाजा नहीं है, या आप नहीं जानते हैं, की girlfriend se kya baat kare तो चिंता की कोई बात नहीं है।

क्योंकि हम आपको यहाँ पर वे सभी टिप्स और तरीके बताएंगे जिन्हे अपनाकर आप भी अपनी Girlfriend को Impress कर सकेंगे और एक अनुभवी boyfriend की तरह ही अपनी गर्लफ्रेंड से बात करने लगेंगे यानि आपको गर्लफ्रेंड से बात करने के लिए सोचना नहीं पड़ेगा की क्या बात करें ?

अक्सर देखा जाता है, की जब दो लोग जो रिलेशनशिप में होते हैं, वे घंटों एक दूसरे से बाते करते हुए बिता देते हैं, चाहे फिर वे एक दूसरे के साथ हों या फिर फोन पर क्यों ना हों, फिर भी उन्हें ऐसा लगता है, मानो उनके बीच अभी भी कुछ बातें रह गई हों। 

तो ऐसे में यदि आपके मन में भी यह सवाल उठता है, की आंखिर गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड के बीच वे कोनसी ऐसी बातें होती हैं, जिन्हे करते हुवे उन्हें समय का भी पता नहीं चलता है, और वे पुरा दिन एक दूसरे से बात करते हुवे और रात उन बातों को सोचते हुवे बिता देते हैं, तो जरा रुकिए। 

क्योंकि हम इस लेख में उन सभी टॉपिक्स और बातों का खुलासा करेंगे जिन्हे पढ़कर आप के पास भी अपनी गर्लफ्रेंड से बात करने लिए उन टॉपिक्स की कोई कमी नहीं रहेगी जिनपर बात करना गर्लफ्रेंड अक्सर पसंद करती हैं, और गर्लफ्रेंड की नजरों में आपकी अच्छी छवि बनेगी। 

हमारे द्वारा बताए जा रहे यह टिप्स आपके लिए काफी helpful साबित होंगे चाहे फिर आप अपने गर्लफ्रेंड के साथ हों, या अपनी पहली डेट पर जा रहे हों, तो चलिए शुरू करते हैं। 

Girlfriend se kya baat kare

एक अच्छे रिलेशनशिप की सबसे अच्छी बात यह होती है, की वह समय के साथ मजबूत होता चला जाता है, और रिलेशनशिप को मजबूत करने में पार्टनर्स यानि boyfriend और girlfriend दोनों को ही कुछ नई और दिलचस्प चीजें करनी पड़ती हैं, ताकि रिश्ते में कुछ नयापन और रंगत बनी रहे। 

रिलेशनशिप में नयापन लाने और उसे मजबूत करने के वैसे तो कई तरीके हैं, लेकिन उन सभी तरीकों में सबसे आम लेकिन महत्वपूर्ण और कारगर तरीका है, Communication यानि बातचीत का। आम तोर पर यह देखा जाता है, की कई लोग जो अपनी गर्लफ्रेंड से connect होना चाहते हैं, और काफी कुछ बात भी करना चाहते हैं, लेकिन उन्हें समझ नहीं आता है, की आख़िर girlfriend se kya baat kare? 

यह एक बहुत ही अजीब सी situation है, जब आप अपनी गर्लफ्रेंड को like करते हैं, अपने दिल की कई बातें उन्हें बताना भी चाहते हैं, लेकिन बात करते समय आपको सोचना पड़ जाता है, की कहाँ से शुरू करें और क्या बात करें।

तो आपकी इसी समस्या के समाधान के लिए नीचे हमने कुछ महत्वपूर्ण टॉपिक्स बताए हैं, जिन टॉपिक्स पर आप अपनी गर्लफ्रेंड से बात कर सकते हैं, यानि आपको सोचना नहीं पड़ेगा की क्या बात करें और कहाँ से शुरू करें थता कुछ महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए हैं, जिन्हे अपनाकर  निश्चित ही आप अपनी गर्लफ्रेंड का दिल जीत लेंगे, फिर चाहें आप एक दूसरे के साथ बैठें हों, Phone पर हों, या फिर Chat पर बात क्यों ना कर रहे हों, गर्लफ्रेंड के सामने आपकी अच्छी छवि बनेगी।

तो जरा गौर से हमारे बताए गए इन टॉपिक्स को पढ़िए, समझिए और अपनाइये फिर देखिये आपके रिलेशनशिप में किस प्रकार सकारात्मक बदलाव आते हैं। 

अपनी Girlfriend से बात करने के 12 Interesting topics

सबसे पहले आपका यह जान लेना जरुरी है, की एक अच्छी बातचीत में बोलना और सुनना दोनों ही महत्वपूर्ण होते हैं, यानि अपनी गर्लफ्रेंड से बात करते समय आपको सिर्फ बोलते नहीं रहना है, बल्कि गर्लफ्रेंड की बातें भी ध्यान से सुननी है। 

जब आप अपनी गर्लफ्रेंड के साथ होते हैं, तो उनकी बातों को भी उतना ही गौर से सुने और महत्व दें जितना आप दूसरों को अपनी बात बताने में देते हैं। गर्लफ्रेंड को सहज महसूस कराएं और उनकी बातों को बीच में ना काटें। 

यदि आप गर्लफ्रेंड को ध्यान से सुनते हैं, तो ना सिर्फ आप उनके point of view को अच्छे से समझ पाते हैं, और Respond कर पाते हैं, बल्कि इससे आपकी गर्लफ्रेंड को एक अच्छा Impression भी जाता है, की आप उनकी बातों में दिलचस्पी रखते हैं, और उन्हें सुनने के लिए उत्सुक (Curious) हैं। इससे सामने वाला व्यक्ति ना सिर्फ आपसे Connect महसूस करता है, बल्कि दोनों की अच्छी बातचीत होती है, और आपका रिलेशन मजबूत होता है।   

वे टॉपिक्स जिनपर आपको अपनी गर्लफ्रेंड से बात करनी चाहिए।

  • उनका हाल-चाल और दिन कैसा बीता है, यह पूंछें :- यहाँ पर आपको एक आम बातचीत के शिष्टाचार को अपनाना चाहिए, यानि आप जब भी गर्लफ्रेंड से मिलें तो सीधे बात-चीत शुरू करने के बजाय, पहले उनका हाल-चाल, वे कैसे हैं और उनका दिन कैसा बीता है, यह पूंछें और साथ ही उन्हें ध्यान से सुने और ऐसा महसूस कराएं की आप उन्हें सुनने में Interest रखते हैं।

    यह ना सिर्फ बातचीत शुरू करने का एक बेहतरीन तरीका है, बल्कि इससे आपको अपनी गर्लफ्रेंड के प्रतिदिन की गतिविधि का एक आईडिया मिलेगा, और साथ बहुत सी चीजों के बारे में बात करने का मौका भी मिल जाएगा। 

  • उस बात से शुरू करें जिसमे दोनों की दिलचस्पी हो :- आम तोर पर देखा गया है, की जब दो लोग जो एक दूसरे से गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड के रूप में जुड़े होते हैं, तो उनकी पसंद भी कई मायनों में लगभग एक जैसी होती है। तो दोनों की Common पसंद या गर्लफ्रेंड की पसंद को पहचाने और उस पर बात करने की कोशिश करें, ताकि आप दोनों connect कर सकें और आपकी नजदीकियाँ बढ़ें। 

  • उन्हें बताएं की आपको उनमे क्या अच्छा लगता है :- हर किसी को अपने बारे में positive thoughts सुनना या अच्छा सुनना पसंद होता है। ठीक उसी प्रकार आप भी genuinely अपनी गर्लफ्रेंड को उनकी उन बातों या चीजों के बारे में बताएं जो आपको उनमे बहुत अच्छी लगती हैं।

    साथ ही आप दोनों की पहली मुलाकात के बारे में भी जरूर बात करें, और उन्हें बताएं की पहली मुलाकात में आपका क्या reaction था और आपको उनकी क्या बात अच्छी लगी थी।
    उनके प्रति आपकी सकारात्मक सोच और सच्चाई से ना सिर्फ भीतर से उनके चेहरे की चमक बढ़ जाएगी बल्कि इससे उन्हें भी बढ़ावा मिलेगा की वे आपके बारे अपनी सोच बताएं और बताएं की उन्हें आप में क्या अच्छा लगा या लगता है।  

  • उनसे दोनों के भविष्य के बारे में बात करें :- यदि गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड के बीच कोई ऐसा टॉपिक है, जिससे तनाव उत्पन्न होता है, तो वह है, दोनों के भविष्य के बारे में बात करना।

    लेकिन जहाँ यह टॉपिक किसी के लिए तनाव पूर्ण है, वहीँ किसी के लिए उतना ही दिलचस्प भी है। क्योंकि इसमें आप दोनों अपने आने वाले भविष्य की प्लानिंग कर सकते सकते हैं, जिसमे बहुत सी दिलचस्प चीजों के बारे में आपकी अच्छी बातचीत हो सकती है। जरुरी नहीं की वह प्लानिंग 5 या 10 साल बाद की ही हो, बल्कि आप चर्चा कर सकते हैं, की अगले हफ्ते, अगले महीने या अगले साल आपको क्या करना है, कैसे करना है, और इसी Interesting टॉपिक में कब आपके घंटों निकल जाएंगे आपको पता नहीं चलेगा। 

  • उनकी सबसे अच्छी याद के बारे में बात करें :- हम सभी के जीवन में हमारी कुछ अच्छी यादें होतीं हैं, जो हमारे दिल के बहुत पास होती हैं, और हमें हमेशा याद रहती हैं। वैसे तो हम इन्हे किसी के साथ यूँ ही साँझा नहीं करते हैं, लेकिन यदि कोई हमारा बहुत खास होता है, या दिल के करीब होता है, तो उन्हें बताने से भी नहीं कतराते हैं।

    तो निश्चित ही आपकी गर्लफ्रेंड के साथ भी उनके जीवन की कुछ मीठी यादें होंगी जिनके बारे में आप उनसे बात कर सकते हैं। इस टॉपिक में ना सिर्फ आप दोनों की बहुत अच्छी बातचीत होगी बल्कि आप एक दूसरे को करीब भी महसूस करेंगे।  

  • अपने सीक्रेट के बारे में बात करें :- यदि आप गर्लफ्रेंड को अपने करीब महसूस करते हैं, तो उनसे अपने और उनके सीक्रेट्स के बारे में बात कर सकते हैं। यह भी एक बहुत ही मजेदार टॉपिक है, जिसमे आप दोनों को मजा आएगा और आप इस पर घंटों बात कर सकते हैं।   

  • उनकी पसंदीदा चीजों के बारे में बात कर सकते हैं :- हर किसी की कोई ना कोई  खास पसंद होती है, वह कुछ भी हो सकता है, जैसे ट्रैवेलिंग करना, शॉपिंग, सिंगिंग, प्लेयिंग, खाना, घूमना, मूवीज देखना इत्यादि, यानि आप गर्लफ्रेंड से उनकी पसंद के बारे में बात कर सकते हैं, और साथ ही दोनों की समान पसंद पर भी बात करें, की वह आपको क्यों पसंद है, इत्यादि। इससे आप दोनों को एक दूसरे की पसंद का पता चलेगा और उस खास पसंद के प्रति आपका दृष्टिकोण भी सामने आएगा। 

  • उनके करीबी दोस्तों के बारे में बात करें :- गर्लफ्रेंड से उनके और अपने करीबी दोस्तों के बारे में बात करें, उनसे उनके बेस्ट फ्रेंड के बारे में पूंछे और यह भी पूंछे की उन्हें उनके बेस्ट फ्रेंड की क्या बात अच्छी लगती है। साथ ही अपने दोस्तों के बारे में भी उन्हें बताएं, ताकि आप दोनों एक दूसरे के दोस्तों से मिलने पर उनसे कनेक्ट हो सकें।  

  • अपने परिवार के बारे में बात करें :- परिवार के बारे में बात करना हमेशा से ही एक खास और अच्छा विषय रहा है। यदि आप दोनों एक दूसरे को पसंद करते हैं, एक दूसरे के साथ समय बिताते हैं, तो ऐसे में दोनों को एक दूसरे के परिवारों के बारे में जानकारी होनी चाहिए। आप गर्लफ्रेंड से उनके और अपने परिवार के बारे में बात कर सकते हैं, ताकि दोनों एक दूसरे के परिवार और पारिवारिक स्थिति के बारे में अच्छे से जान सकें। 

  • रोमांटिक बात कर सकते हैं :- यदि आप अपनी गर्लफ्रेंड के साथ एक अच्छा संबंध स्थापित करना चाहते हैं, तो आपको थोड़ा रोमांटिक होना पड़ेगा यानि रोमांस करीबी बढ़ाने का एक अच्छा विषय हो सकता है।

    आप उनसे रोमांटिक बातें भी कर सकते हैं, बस आपको उनके मूड को समझना होगा।  इसमें आप उन्हें Compliment दे सकते हैं, कहीं घूमने की लिए जगह और तारीख पर चर्चा कर सकते हैं, साथ ही आप दोनों ने जो अच्छा समय साथ में बिताया उस पर भी चर्चा कर सकते हैं, और साथ ही उनसे यह भी पूछ सकते हैं, की उनके लिए रोमांस का क्या अर्थ है, यानि जब आप शुरू हो जाएंगे तो आपको रोमांटिक बातों की कोई कमी महसूस नहीं होगी।  

  • चपन की यादों पर बात कर सकते हैं :- यह एक बहुत ही खास टॉपिक है, जिन्हे अक्सर हम अपने खास दोस्तों के साथ ही साँझा करते हैं। तो आप अपनी गर्लफ्रेंड की थता अपनी बचपन की यादों को एक दूसरे से शेयर कर सकते हैं। यह आप दोनों के लिए एक इंट्रेस्टिंग टॉपिक साबित हो सकता है, जिसपर आपके पास बातों की कोई कमी नहीं रहेगी। 

    हम सभी के बचपन में ऐसी बहुत सी अच्छी और बुरी घटनाएं हुई होती हैं, जिनसे हमें काफी कुछ सीखने और चीजों को समझने का मौका मिलता है, थता उनसे हमारे व्यक्तित्व में भी बदलाव आते हैं।
    तो एक दूसरे के बचपन के बारे में जानकर हमें एक अंदाजा मिल जाता है, की आख़िर अगले व्यक्ति को कोई चीज क्यों बुरी लगती है, क्यों अच्छी लगती है, या किसी चीज के प्रति उसका नजरिया क्यों बदला है, इत्यादि। 

    थता दोनों को एक दूसरे की अंदरूनी जानकारी भी मिल जाती है, जो आपके आपसी तालमेल और एक दूसरे को समझने की क्षमता को बढ़ाता है।  

  • गर्लफ्रेंड से उनके थता अपने जीवन के लक्ष्यों पर बात कर सकते हैं :- रिलेशनशिप से अलग आप अपनी गर्लफ्रेंड से उनके और अपने जीवन के लक्ष्यों पर भी बात सकते हैं। इससे आप दोनों को पता चल सकेगा की वे कौन से ऐसे लक्ष्य हैं, जिन्हे आप दोनों प्राप्त करना चाहते हैं।

    हो सकता है, दोनों के काफी लक्ष्य समान हों या अलग भी हों लेकिन दोनों को स्पष्ट हो जाएगा की आप दोनों जीवन में क्या प्राप्त करना चाहते हैं। इस से आपकी रिलेशनशिप में काफी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा, थता आप दोनों एक दूसरे को समझ भी सकेंगे। 

  • पूंछे की उन्हें सबसे अधिक ख़ुशी किस चीज से मिलती है :- यह सवाल पूछने पर  आपको अपनी गर्लफ्रेंड की पसंद का पता चल सकेगा और उन्हें खुश करने का एक अच्छा मौका भी मिलेगा। 

निष्कर्ष (Girlfriend se kya baat kare)

दोस्तों यहाँ पर हमने उन मुख्य टॉपिक्स के बारे में आपको बताया है, जिनपर आप अपनी गर्लफ्रेंड से बात कर सकते हैं। यह वे कुछ चुंनिंदा टॉपिक्स हैं, जिन पर गर्लफ्रेंड से बेझिझक बात की जा सकती है, यानि इन टॉपिक्स में बात करने के लिए आपको किसी अनुभव की आवश्यकता नहीं है। 

यदि आपकी कोई गर्लफ्रेंड है, और आपके मन में भी यह सवाल उठता है, की girlfriend se kya baat kare तो हमारी यह पोस्ट आपके लिए रास्ता दिखाने के समान है, जिसे फॉलो कर के ना सिर्फ आप अपनी गर्लफ्रेंड के साथ एक अच्छी bonding स्थापित कर सकेंगे बल्कि अपनी गर्लफ्रेंड का दिल भी जीत लेंगे। यदि इस विषय से संबंधित अभी भी आपके मन में कोई संदेह या सवाल है, तो आप कमेंट द्वारा हम से पूछ सकते हैं।  

इन्हे भी पढ़ें :-

गर्लफ्रेंड को सॉरी कैसे बोलें 

Dating क्या होता है। 

प्यार में क्या जरुरी होता है। 

लड़की को प्रोपोज़ कैसे करें 

 

This Post Has 3 Comments

  1. Yash

    Girlfriend se ky baat kre

  2. Rafi khan

    First time girl’firend se bat kanse kare

  3. Saransh ahirwal

    Gairlfrend sa to bhout hi paresan hu yar mera man to karta ha ki mar jao lakin keya karu jena padtha ha bhai

Leave a Reply