You are currently viewing अमेरिका में बसने के लिए ग्रीन कार्ड कैसे बनता है, पूरी जानकारी
ग्रीन कार्ड कैसे बनता है

अमेरिका में बसने के लिए ग्रीन कार्ड कैसे बनता है, पूरी जानकारी

आज का यह पोस्ट ग्रीन कार्ड के बारे में है, जिसमे आप जानेंगे ग्रीन कार्ड क्या होता है, थता ग्रीन कार्ड कैसे बनता है। अमेरिका में रेहना, काम करना और वहाँ की नागरिकता प्राप्त कर लेना ऐसा कई लोगों का सपना होता है, लेकिन किसी दूसरे देश के नागरिक के लिए अमेरिका की नागरिकता प्राप्त करना इतना आसान नहीं होता।

प्रति वर्ष हजारों युवा वर्क वीजा पर भारत से अमेरिका जाते हैं, इनमे से अधिक्तर टेक्नोलॉजी, मेडिकल, फाइनेंस या एजुकेशनल फील्ड से जुड़े होते हैं, जिन्हे या तो कंपनी द्वारा कुछ समय के लिए वहाँ भेजा गया होता है, या वहीँ स्थित कंपनी में उनकी नौकरी लग जाती है।

तो ऐसी बड़ी संख्या में लोग हैं, जो पाँच से दस सालों तक अमेरिका में कार्य करने के बाद, वहाँ की नागरिकता प्राप्त कर स्थायी निवाशी बनने की इच्छा रखते हैं, और यह अधिकार उन्हें ग्रीन कार्ड के द्वारा ही मिल पाता है, तो चलिए जानते हैं, ग्रीन कार्ड क्या होता है, और कैसे बनता है। 

ग्रीन कार्ड क्या होता है और ग्रीन कार्ड कैसे बनता है।

ग्रीन कार्ड को Permanent resident card भी कहा जाता है, यह एक identity document होता है, जिसे US सिटीजनशिप और  इमीग्रेशन सर्विसेज के द्वारा अमेरिका के स्थाई निवासी के रूप में प्रदान किया जाता है, यानि ग्रीन कार्ड प्राप्त कर कोई भी बाहरी व्यक्ति अमेरिका में स्थाई रूप से रह सकता है, और काम कर सकता है।

ऐसे में दुनियाभर से लोग ग्रीन कार्ड के लिए apply करते हैं, ताकि वे कानूनी रूप से अमेरिका में रह सकें, काम कर सकें और फिर कुछ समय बाद (3 से 5 साल) वहाँ की नागरिकता प्राप्त कर सकें। वह व्यक्ति जिसे green card प्राप्त है, उसे कानूनी तोर पर अमेरिका में रहने, काम करने या बिज़नेस खोलने का अधिकार प्राप्त होता है।

एक ग्रीन कार्ड होल्डर को वोट देने का अधिकार नहीं होता है, और जहाँ तक सरकार द्वारा मिलने वाले benefits की बात की जाए तो कुछ लाभ छोड़कर वे भी अमेरिकी नागरिक की ही तरह अधिकांश लाभों का आनंद ले पाते हैं, और साथ ही एक ग्रीन कार्ड होल्डर को अपनी प्राथमिक सिटीजनशिप अमेरिका की ही रखनी होती है। आपको बता दें की जल्द ही अमेरिका प्रवासियों के लिए ग्रीन कार्ड प्राप्त करने के दिशा में बड़े बदलाव करने जा रहा है।  

ग्रीन कार्ड कैसे बनता है, ग्रीन कार्ड बनवाने का तरीका

दुनिया भर से लाखों लोग US green card के लिए apply करते हैं, और बदले में अमेरिकी सरकार द्वारा भी प्रति वर्ष लाखों ग्रीन कार्ड जारी किए जाते हैं, जिनमे से अधिकांश उन्हें दिए जाते हैं, जिनके रिश्तेदार पहले से ही US में रह रहे हों, या जो ग्रीन कार्ड होल्डर हैं, उनके रिश्तेदारों को भी प्राथमिकता दी जाती है, और फिर अंत में विभिन्न देशों के श्रमिक होते हैं। 

निम्नलिखित तरीकों से आप ग्रीन कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। 

यदि वहाँ आपको नौकरी प्राप्त हुई है।

आप यदि एक अप्रवासी श्रमिक हैं, और रोजगार के लिए वहाँ गए हैं, तो आपके लिए यह ग्रीन कार्ड प्राप्त करने का एक अच्छा मौका हो सकता है। भारत से अधिक्तर लोग अमेरिका रोजगार के लिए ही जाते हैं, जहाँ पर साइंस, आर्ट्स, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे क्षेत्र में कार्य कर रहे प्रतिभावान कैंडिडेट्स को वहाँ की कंपनियों में काम करने का मौका दिया जाता है, और ऐसे में कुछ साल कार्य करने के बाद ग्रीन कार्ड के लिए Apply किया जा सकता है। अमेरिकी इमीग्रेशन कानून किसी व्यक्ति को रोजगार के माध्यम से ग्रीन कार्ड प्राप्त करने की अनुमति देता है, और इसकी तीन केटेगरी हैं, EB-1, EB-2, EB-3 अब आपको देखना होगा आप किस श्रेणी में आते हैं। 

यदि वहाँ की महिला या पुरुष से आपकी शादी हो जाए। 

ग्रीन कार्ड प्राप्त करने का एक बहुत ही आसान तरीका है, यदि आप किसी अमेरिकी नागरिक महिला या पुरुष से शादी कर लेंते हैं।  क्योंकि जब आप किसी US नागरिक से शादी करते हैं, और US में ही रहते हैं, तो आपके पार्टनर द्वारा अप्लाई करने के लगभग 12 से 22 महीनों के भीतर आप marriage based ग्रीन कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। यही नहीं बल्कि अमेरिकी नागरिकों या ग्रीन कार्ड होल्डर के करीबी रिश्तेदार भी पारिवारिक संबंध के आधार पर ग्रीन कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।  

ग्रीन कार्ड लाटरी के द्वारा। 

यह एक वीजा प्रोग्राम है, जो की अपने आप में एक बहुत ही खास वीजा प्रोग्राम है, इसे Diversity immigrant visa program कहा जाता है। इस वीजा प्रोग्राम के तहत US गोवेर्मेंट प्रति वर्ष 50000 से अधिक ग्रीन कार्ड जारी करती है, जो की उन चुनिंदा देशों में रहने वाले लोगों को randomly चुना जाता है, जिन देशों से बहुत ही कम संख्या में आप्रवासी अमेरिका में आए होंते हैं। यदि आपके पास क़ानूनी रूप से अमेरिका में आने का कोई रास्ता नहीं है, तो यह ग्रीन कार्ड प्राप्त करने का एक बहुत ही अच्छा तरीका है। 

यदि आप किसी US कंपनी में बड़ा इन्वेस्टमेंट करें। 

यदि आपके पास पैसा है, और आप किसी US कंपनी में इन्वेस्ट करना चाहते हैं, तो आप immigrant visitor program के द्वारा EB-5 वीजा प्राप्त कर सकते हैं। यदि कोई विदेशी इन्वेस्टर US में बड़ा पैसा इन्वेस्ट करना चाहता है, तो वह इस प्रोग्राम के तहत Green card हासिल कर सकता है। 

शरणार्थी वीजा मिलने पर। 

कई बार देश में हालात बिगड़ने के कारण, या देश में आक्रमण होने के कारण कई लोगों को देश छोड़कर दूसरे देशों में जाना पड़ जाता है, जो की दूसरे देश में शरणार्थी कहलाते हैं, इसका उदाहरण आप रूस-उक्रैन युद्ध से ले सकते हैं। तो ऐसे में जिन शरणार्थियों को USCIS (US citizenship & immigration services) के द्वारा शरणार्थी का दर्जा दे दिया गया हो, वह व्यक्ति US में एक साल रहने के पश्चात ग्रीन कार्ड (स्थायी निवास) के लिए आवेदन कर सकता है। 

अमेरिका में वीजा के प्रमुख प्रकार

B-1 or B-2- पर्यटकों के लिए 
E-1 or E-2- निवेशकों के लिए 
F-1 or M-1- विद्यार्थियों के लिए 
H-1B- व्यवसायिक वीजा (जब किसी अमेरिकन कंपनी द्वारा आपको हायर किया जाए)
J-1 or Q-1- एक्सचेंज विजिटर वीजा (जो किसी approved प्रोग्राम में हिस्सा लेने आते हैं)
K-1- (finance) मंगेतर वीजा 

ग्रीन कार्ड बनाने के लिए जरुरी दस्तावेज

ग्रीन कार्ड के लिए अप्लाई करने से पहले आपको अपने सभी जरुरी दस्तावेज तैयार रखने होंगे, जो की सपोर्टिंग डाक्यूमेंट्स के रूप में एप्लीकेशन भरते समय लगाने होते हैं, जिनसे तैय किया जा सके की आप US सिटीजनशिप प्राप्त करने के लिए योग्य हैं। आपको किन दस्तावेजों को लगाना होगा यह इस बात पर निर्भर करता है, की आप किस केटेगरी के वीजा के लिए अप्लाई कर रहे हैं, लेकिन सामान्य तोर पर जिन दस्तावेजों की आवश्यकता होती हैं उनकी लिस्ट नीचे दी गई है। 

:- आपका बर्थ सर्टिफिकट 
:- पासपोर्ट के सभी पेज की कॉपी 
:- आपके मेडिकल सर्टिफिकेट की कॉपी 
:- दो लेटेस्ट पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ 
:- आपका पेहचान दस्तावेज जिसमे आपकी फोटो हो उसकी कॉपी 
:- हेल्थ और ट्रेवेल इन्सुरेंस की कॉपी 
:- बैंक स्टेटमेंट की कॉपी 
:- पुलिस क्लीरेंस की कॉपी 
:- फ्लाइट टिकट के आने-जाने की कॉपी 
:- होटल बुकिंग की कॉपी 
:- आपके स्पोंसर की जानकारी 
:- शादी हुई है, तो मैरिज सर्टिफिकेट की कॉपी 

ग्रीन कार्ड एप्लीकेशन भरने के लिए आपको उपरोक्त दी गई डाक्यूमेंट्स की लिस्ट में मौजूद सभी डाक्यूमेंट्स की आवश्यकता होगी और ध्यान रहे की सभी डाक्यूमेंट्स इंग्लिश लैंग्वेज में हों। 

निष्कर्ष

दोस्तों आपने जाना ग्रीन कार्ड क्या होता है, और ग्रीन कार्ड कैसे बनता है, साथ ही ग्रीन कार्ड Apply करने के लिए किन डाक्यूमेंट्स की आवश्यकता पड़ती है, उसके बारे में भी आपने जाना। हमें उम्मीद है, दी गई जानकारी आपको ज्ञानवर्धक लगी होगी, यदि जानकारी अच्छी लगी है, तो इसे अपने दोस्तों से भी शेयर करें, और यदि इस पोस्ट से जुड़े आपके कोई सवाल हैं, तो आप कमेंट द्वारा हमसे पूछ सकते हैं। 

Leave a Reply