You are currently viewing हरित ऊर्जा क्या है, हरित ऊर्जा पर निबंध। Importance of Green energy
हरित ऊर्जा क्या है

हरित ऊर्जा क्या है, हरित ऊर्जा पर निबंध। Importance of Green energy

हेलो दोस्तो हमारी आज का लेख खास होने वाला है, क्योंकि इस लेख में हम ऊर्जा के एक ऐसे स्रोत के बारे मे बात करने वाले हैं, जो की मानव जीवन और शरीर दोनों को स्वस्थ रखने के साथ ही साथ पर्यावरण को स्वच्छ रखने मे भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। जी हाँ दोस्तो हम बात कर रहें हैं, ग्रीन एनर्जी यानि के हरित ऊर्जा के बारे में, हरित ऊर्जा क्या है, हरित ऊर्जा पर निबंध लेख, और हरित ऊर्जा के क्या लाभ हैं, चलिए इसके बारे विस्तार में जानते हैं।

हरित ऊर्जा को इंग्लिश में में ग्रीन एनर्जी कहते हैं, यह उन संग्रहित ऊर्जा स्रोतों से संबंधित है, जो प्रकृति द्वारा स्वत: ही निर्मित होते हैं, और जो वायु, सूर्य, जल आदि से प्राप्त किए जा सकते हैं, और इन्हें गैर परम्परागत ऊर्जा के रूप मे भी जाना जाता है।

आज मनुष्य ऐसे संसाधनों का उपयोग कर रहे हैं, जिनसे पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है, साथ ही जलवायु में परिवर्तन होने के कारण पूरे विश्व का भूमंडलीय तापमान भी बढ़ रहा है। वैज्ञानिकों का मानना है, कि अगर विश्व में प्रदूषण इसी तरह से बढ़ता रहा तो ग्रीनहाउस गैस में बढ़ोतरी होगी और ग्रीन हाउस गैस मनुष्य के लिए इतनी हानिकारक होती है, कि वह मनुष्य का जीवन तक खत्म कर सकती हैं।

आज समूचा विश्व इसी चिंता में है, कि अगर हम इसी तरह पारंपरिक ऊर्जा संसाधनों का उपयोग करते रहे तो जलवायु परिवर्तन और भी तीव्र हो जाएगा और भूमण्डलीय तापमान मे वृद्धि होने लगेगी जिससे इस धरती पर रहने वाले हर प्राणी का जीवन और भी कठिन हो जाएगा या शायद समय से पहले समाप्त हो जाएगा। समूचे विश्व को ऐसे परंपरागत ऊर्जा संसाधनों के उपयोग को कम करना होगा, और गैर परंपरागत ऊर्जा के स्रोतों का अधिक से अधिक उपयोग करने की जरूरत है।

हरित ऊर्जा क्या है | What is Green energy in Hindi

ग्रीन एनर्जी एक ऐसी ऊर्जा है, जिसके उपयोग से हम पर्यावरण में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण को कम कर सकते हैं। ग्रीन एनर्जी संसाधनों का उपयोग कर पर्यावरण प्रदूषण को तो कम किया ही जा सकता है, और साथ ही परंपरागत ऊर्जा श्रोतों को भी बचा सकते हैं। आज पूरे विश्व में बढ़ती हुई जनसंख्या के कारण संसाधनों की कमी होती जा रही है, और उन संसाधनों की कमी को पूरा करने के लिए हम ऐसे परंपरागत ऊर्जा संसाधनों (कोयला, पेट्रोल, डीजल) का उपयोग कर रहे हैं, जिनके कारण पर्यावरण प्रदूषण बढ़ता जा रहा है।

तो ऐसे में हमें उन संसाधनों का उपयोग कम से कम करना चाहिए जिनसे पर्यावरण को नुकसान पहुँचता हो, ताकि उनके उपयोग में कमी आने से प्रदूषण को बढ़ने से रोका जा सकता है। आज हम अपने चारों तरफ सिर्फ बढ़ता हुवा प्रदूषण देख रहे हैं, तो इस प्रदूषण को कम करने के लिए हमें ग्रीन एनर्जी स्रोतों का अधिक मात्रा में उपयोग करना होगा।

ग्रीन एनर्जी एक महत्वपूर्ण विषय है, क्योंकि बढ़ते प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए ऊर्जा के नए विकल्पों की खोज जारी है, जिसमे की ग्रीन एनर्जी एक मुख्य ऊर्जा श्रोत है, इसलिए वर्तमान समय में दुनिया भर में यह मशहूर होता जा रहा है। ग्रीन एनर्जी प्रकृति द्वारा बनाई गई ऊर्जा जैसे कि सूर्य की किरणों, हवा, जल आदि का उपयोग करते हुए उर्जा का उत्पादन करना है, इसे स्वच्छ ऊर्जा (Clean energy) के नाम से भी जाना जाता है। 

वर्तमान समय में ग्रीन एनर्जी की मांग बढ़ रही है, क्योंकि इसके उपयोग से प्रदूषण को कम किया जा सकता है, और साथ ही ऊर्जा संसाधनों को भी बचाया जा सकता है, इसके अलावा ग्रीन एनर्जी के उपयोग से अधिक ऊर्जा स्वच्छ तरीके से उत्पन्न की जा सकती है, जो की पर्यावरण की दृष्टि से भी सुरक्षित है। 

(ग्रीन एनर्जी) हरित ऊर्जा के उदाहरण

हरित ऊर्जा के कुछ उदाहरण हैं, जैसे सौर ऊर्जा, जल ऊर्जा, पवन ऊर्जा और जैव ऊर्जा आदि।

1- सौर ऊर्जा से उत्पन्न ऊर्जा का उपयोग सोलर पैनल, गार्डन लाइट्स, सोलर लाइटिंग, सोलर पंप,सोलर फ्रिज आदि में किया जाता है।
2- जल ऊर्जा से उत्पन्न ऊर्जा का प्रयोग बांध जल बिजली संयंत्र आदि में किया जाता है।
3- पवन ऊर्जा से उत्पन्न एनर्जी का उपयोग पवन तरंगों से चलने वाले विद्युत उत्पादन में किया जाता है।
4- जैव ऊर्जा का उपयोग बायोगैस संयंत्रों, जैव ईंधन, बायोडीजल आदि मे किया जाता है।

(ग्रीन एनर्जी) हरित ऊर्जा का उपयोग करने के लाभ

हरित ऊर्जा का उपयोग करने से क्या फायदे होते हैं?

हरित ऊर्जा के उपयोग से पर्यावरण को कोई हानि नहीं पहुँचती है, जैसे कि इसके उपयोग से ध्वनि और वायु प्रदूषण नहीं होता है, ऊर्जा की बचत होती है, जो देश की ऊर्जा संसाधनों को बचाने में मदद करती है, और साथ ही इससे ऊर्जा की खपत को कम करने में सहायता भी मिलती है।

ग्रीन एनर्जी दुनिया के विभिन्न क्षेत्रों में सुरक्षित और स्थाई ऊर्जा स्रोतों का विकास करने का एक बेहतर तरीका हो सकता है। यह ऊर्जा स्रोत जैसे सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा तथा जल ऊर्जा कम प्रदूषण वाले होते हैं, और अन्य पारंपरिक स्रोतों की तुलना में कम नुकसान और कम खर्च के साथ सुरक्षित और स्थाई भी होते हैं।

ग्रीन एनर्जी ऊर्जा के उपयोग में विविधता बढ़ाने के लिए संगठनों को साथ में काम करने के लिए उत्साहित करती है, जो संभवतः अलग-अलग सेक्टरों जैसे सूक्ष्म उद्योगों, सरकारी संस्थानों और वैज्ञानिक संगठनों से जुड़े होते हैं। यह विविधता को बढ़ाकर नई ऊर्जा स्रोतों और तकनीक के विकास के लिए नए अवसर पैदा कर सकती है। ग्रीन एनर्जी का उपयोग एक स्थाई, संतुलित और समान ऊर्जा संसाधनों के निर्माण के लिए एक विश्व स्तरीय प्रयास है।

जब हम गैर परंपरागत ऊर्जा (green energy) संसाधनों को संपूर्ण तरीके से प्रयोग करते हैं, तब हम अपने वातावरण एवं मानव स्वास्थ्य के लिए सकारात्मक प्रभाव बनाने में सक्षम होते हैं, अतः हरित ऊर्जा एक बेहतर और सम्मिलित भविष्य के लिए अति आवश्यक है।

हरित ऊर्जा क्षेत्र में की जा रही पहल की सूचि

वर्तमान समय में गैर परंपरागत ऊर्जा संसाधनों (green energy resources) का निर्माण सामाजिक आर्थिक और शैक्षणिक संगठनों के सहयोग से संभव बनाया जा सकता है, साथ ही हरित ऊर्जा का उपयोग करने से नए उद्योगों के विकास में भी मदद मिल रही है, जिससे रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं।

भारत में हरित ऊर्जा के लिए भारी मात्रा में निवेश किया जा रहा है, तथा भारत सरकार ने भी हरित ऊर्जा के लिए कई पहलुओं को बढ़ावा दिया है, जिनमें से कुछ निम्नलिखित हैं। 

1- सौर ऊर्जा विकास मिशन
2- विद्युत ऊर्जा विकास मिशन
3- उद्यमिता व वित्त प्रस्तुतियां
4- बिजली ग्रिड कनेक्शन योजना
5- ऊर्जा दक्षता केंद्र
6- ग्रीन एनर्जी संयंत्रों का विकास
7- विद्युत वाहन
8- ग्रीन एनर्जी संचय
9- ग्रीन एनर्जी अभियान
10- सोलर पावर प्रोजेक्ट
11- जल ऊर्जा प्रोजेक्ट
12- परंपरागत बिजली स्रोतों से ग्रीन एनर्जी की ओर

उपरोक्त सभी (ग्रीन एनर्जी) हरित ऊर्जा के उपयोग के लिए करी जा रही पहल के उदाहरण हैं। इन सभी से स्पष्ट होता है, कि हरित ऊर्जा भारत में तेजी से विकसित हो रही है, इसके उपयोग से लोगों को बेहतर ऊर्जा संसाधनों के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी प्राप्त हो रहे हैं।

निष्कर्ष

अंतता हरित ऊर्जा एक सुरक्षित स्वच्छ और सामान्य जनता के लिए सस्ता विकल्प है, इसे उपयोग करना हमारी पृथ्वी के लिए लाभदायक सिद्ध हो रहा है। तो हम सभी को परम्परागत ऊर्जा संसाधनों को छोड़कर गैर परम्परागत ऊर्जा संसाधनों को अपनाना चाहिये जिससे हम भी स्वस्थ रह सकेंगे और हमारी पृथ्वी स्वच्छ और सुन्दर हो जाएगी। 

दोस्तों आपने पढ़ा हरित ऊर्जा क्या है, What is green energy in Hindi, और हरित ऊर्जा का उपयोग करने के लाभ, हमें उम्मीद है, दी गई जानकरी आपको ज्ञानवर्धक लगी होगी। यदि आपको जानकारी अच्छी लगी है, तो इसे अपने दोस्तों से शेयर करें। 

यह भी पढ़ें :-

एल्कलाइन पानी क्या होता है। 

डिस्टिल्ड पानी क्या होता है। 

Leave a Reply