क्या आपकी कोई गर्लफ्रेंड हैं? क्या आप भी अपनी एक गर्लफ्रेंड बनाना चाहते हैं, युवा अवस्था में अक्सर लड़कों के मन में गर्लफ्रेंड बनाने से जुड़ा ख़याल जरूर आता है, दोस्तों यारों से पूछना, सोशल मीडिया पर एक्टिव रेहना, इंटरनेट पर सर्च करना यानि गर्लफ्रेंड बनाने के लिए वे अपनी हर मुमकिन कोशिश करते हैं। ऐसे में एक बात जो हर लड़का जानना चाहता है, की आख़िर लड़कियां कैसे Impress होती हैं, (ladkiyan kaise impress hoti hai) वे कौन से तरीके हैं, जिनसे लड़कियों को impress किया जा सकता है। तो आपके इन्ही सब सवालों के जवाब इस पोस्ट में दिए गए हैं, जिसे पढ़कर आप आसानी से किसी भी लड़की को इम्प्रेस कर सकेंगे।
Ladkiyan kaise impress hoti hai
लड़कियों को इम्प्रेस करना या गर्लफ्रेंड बनाना कुछ लड़कों के लिए बहुत मामूली सी बात होती है, वे यह आसानी से कर लेते हैं, वहीँ कुछ को इसके पीछे कई पापड़ बेलने पड़ते हैं, और कुछ लड़कों के लिए तो लड़की को इम्प्रेस करना या गर्लफ्रेंड बनाना बस एक सपना बनकर ही रह जाता है।
तो वे कौन से तरीके हैं, जिनसे किसी लड़की को Impress किया जा सकता है, उन्हें अपनी तरफ आकर्षित किया जा सकता है, हालाँकि यह इतना आसान काम नहीं है, क्योंकि यदि आप नहीं जानते हैं, की लड़की की क्या पसंद है, वो किस स्वभाव की है, उसे क्या अच्छा लगता है, और वो अपने बॉयफ्रेंड या किसी लड़के में क्या खूबियां देखती है, तो ऐसे में आपके लिए उस लड़की को impress करना काफी मुश्किल साबित हो सकता है।
आम तोर पर देखा गया है, की लड़कियां आपकी बॉडी, आपके लुक या कपड़ों इत्यादि से प्रभावित नहीं होती हैं, हाँ यह आपका प्लस पॉइंट जरूर हो सकता है, लेकिन आपका Behaviour, Gesture, Confidence, Care और Kindness ही किसी लड़की को आपके प्रति इम्प्रेस और आकर्षित कर सकता है। तो नीचे हमने इसी प्रकार के कुछ चुनिंदा टिप्स दिए हैं, जिन्हे पढ़ने के बाद आपको जानकारी हो जाएगी (Ladkiyan kaise impress hoti hai)
10 टिप्स जिनसे लड़कियों को इम्प्रेस किया जा सकता है

पर्सनल ग्रूमिंग रखें :- किसी भी लड़की को इम्प्रेस करने के लिए सबसे पहले आपका साफ़-सुथरा रहना, Hygienic रेहना बहुत जरुरी है, यह वह पहली टिप है, जिसे आपको अमल करना चाहिए। पर्सनल ग्रूमिंग ना सिर्फ दूसरों को आपकी तरफ आकर्षित करता है, बल्कि यह आपके कॉन्फिडेंस को भी बढ़ाता है, इसीलिए सबसे पहले स्वछता को अपनाएं अच्छा दिखें, अच्छा पहनें, अच्छा खाएं और प्रतिदिंन व्यायाम जरूर करें, जिसका प्रभाव आपको व्यक्तिगत रूप से तो पड़ेगा ही बल्कि लड़कियां भी आपकी तरफ आकर्षित होंगी।
बॉडी लैंग्वेज ठीक करें :- आपका बॉडी लैंग्वेज लड़कियों को आपकी तरफ आकर्षित करने में अहम भूमिका निभाता है, यह बिना कुछ कहें हाव-भाव के जरिये अपने दिल की बात दूसरों को बताने का तरीका है। हमेशा लड़कियों की आँखों में देखकर बात करें, (घूरे नहीं) ऐसा करने से उन्हें लगेगा की आप उन्हें सुनने या बात करने में interested हैं, सीधे खड़े रहें ताकि कॉंफिडेंट दिखें, बात करते समय हाथों का इस्तेमाल करें, अपने ऑयब्रो और कंधों का इस्तेमाल करें, चेहरे पर मुस्कान रखें और ओरिजनल रहें बनावटी ना बने।
सेंस ऑफ़ ह्यूमर रखें :- आप अपने सेंस ऑफ़ ह्यूमर द्वारा लड़कियों को काफी आसानी से इम्प्रेस कर सकते हैं, क्योंकि लड़कियां हमेशा ऐसे लड़कों के साथ रहना पसंद करती हैं, जो मस्ती-मजाक करते हों, हस्ते-हसाते हों, तो आपकी कोशिश होनी चाहिए की आप किसी लड़की की नजर में वह व्यक्ति बने जो इंटेलिजेंस के साथ उसे हँसाता भी हो।
दूसरों से विनर्म रहें :- हंसी मजाक का मतलब यह नहीं की आप एक सीमा से बाहर जाकर किसी लड़की से मजाक करें, बल्कि आपका व्यवहार भी उतना ही महत्वपूर्ण होता है। विनर्मता से अपनी बात केहना, सुनना और लड़कियों से अच्छा व्यवहार करना आपको बोरिंग नहीं बनाता बल्कि यह दिखाता है, की आप लड़कियों के साथ कितने सम्मान से पेश आते हैं।
कॉंफिडेंट रहें :- लड़कियां confident और genuine लड़कों से बहुत इम्प्रेस होती हैं, तो हमेशा कॉन्फिडेंस के साथ आंखे मिलाकर, पुरे विश्वास के साथ अपनी बात कहें, आपको कुछ और बनने या दिखाने की जरुरत नहीं है, बस original रहें।
तारीफ़ करें :- तारीफ सुनना किसे पसंद नहीं होता है, इसी प्रकार लड़कियां भी अपनी तारीफ सुनना बहुत पसंद करती हैं। आप उनके चेहरे, उनके बालों, उनकी हँसी और आवाज की तारीफ कर सकते हैं, उन्हें बता सकते हैं, की उनकी उपस्थिति किस तरह से माहौल को कैसे खुशगवार बना देती है, ऐसा करके आप लड़कियों को Impress कर सकते हैं।
सम्मान करें :- किसी भी संबंध की नीव एक दूसरे के सम्मान से ही मजबूत होती है, उसी प्रकार यदि आप लड़कियों को इम्प्रेस करना चाहते हैं, तो पहले उनका सम्मान करें। आलोचना करना, नीचा दिखाना, सही से बात ना करना और दूसरों की खिल्ली उड़ाना यह सब वो आदतें हैं, जिन्हे आमतौर पर लड़कियां पसंद नहीं करती हैं।
करें वो जो उन्हें पसंद हो :- कई बार आपको खुद से कोम्प्रोमाईज़ कर खुद की पसंद को नजर अंदाज करना पड़ता है, लड़कियों के साथ रहते हुवे आप वो करने की कोशिश करें जो उन्हें पसंद हो, जैसे आपको शॉपिंग जाना पसंद ना भी हो तो भी उनकी ख़ुशी के लिए जाना होगा, मूवी या म्यूजिक उनकी पसंद अनुसार देखें और सुने यानि वो सब करें जो उन्हें पसंद है, ऐसे में आप पाएंगे की लड़कियों से आपकी करीबीयां बढ़ने लगेंगी।
स्पेशल फील कराएं :- लड़कियों को अपने लिए खास महसूस कराकर आप उन्हें आसानी से impress कर सकते हैं। आप उन्हें समय-समय पर Compliment दें, उन्हें सरप्राइज देना ना भूलें, सुबह-शाम उन्हें एक अच्छा विशिंग मैसेज जरूर भेजें, अपने दोस्तों से ज्यादा उन्हें टाइम दें, उनके लिए समय निकालें, जब उन्हें आपकी जरुरत हो तो उनके पास रहें, उनकी बात सुने, उन्हें बताएं की वो आपकी लिए कितने lucky हैं।
सपोर्टिव बने :- यदि आप सपोर्टिव हैं, दूसरों को appreciate करते हैं, तो यकीन मानिये लड़कियां ऐसे लड़को से आसानी से इम्प्रेस हो जाती हैं। यह एक मनोवैज्ञानिक तरीका है, जिससे आप किसी भी लड़की का दिल जीत सकते हैं, ऐसे में जिस भी लड़की को आप पसंद करते हैं, उनकी ड्रेस, उनके बोलने, उनके इंटेलिजेंस की आप सराहना करें, उन्हें बताएं की वो कितनी खास हैं, फिर देखें कैसे आपके प्रति उनका नजरिया बदलने लगेगा।
लड़कियों को इम्प्रेस करने के कुछ और टिप्स
- अपनी पर्सनालिटी डेवलप करें।
- आप जिस लड़की को पसंद करते हैं, उसके सामने दूसरी लड़की की तारीफ़ ना करें।
- क्वालिटी टाइम साथ बिताएं।
- प्रतिदिन बात करें और टच में रहें।
- सोच समझ कर बात करें
- दिखावा और बड़ी-बड़ी बातें ना करें।
- जबरदस्ती ना करें।
- लड़कियों के सामने गाली-गलोच ना करें।
- उन्हें सोशल मीडिया पर फॉलो करें, और लाइक करें।
- लड़की के साथ रहते हुवे अपने फोन को इग्नोर करें।
निष्कर्ष (Conclusion)
आपने जाना (ladkiyan kaise impress hoti hai) हमें उम्मीद है, बताए गए इन टिप्स को अपनाकर आप भी अपनी पसंद को इम्प्रेस कर सकेंगे। यदि आपको जानकारी अच्छी लगी है, तो इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ अवश्य शेयर करें।
यह भी पढ़ें :-