You are currently viewing प्यार को कैसे पहचाने | सच्चे प्यार को पहचानने के खास तरीके
प्यार को कैसे पहचाने

प्यार को कैसे पहचाने | सच्चे प्यार को पहचानने के खास तरीके

अक्सर लोगों के मन में यह सवाल उठता है, की सच्चे प्यार को कैसे पहचाने वे कौन से तरीके हैं, जिनसे पता लगाया जा सकता है, की आप किसी से प्यार करने लगे हैं, या कोई आपके प्यार में पागल है। 

यूँ तो किसी से प्यार करना या ना करना आपके बस में नहीं है, लेकिन यदि प्यार के उस खास एहसास को आप महसूस करने लगे हैं, पर समझ नहीं पा रहे हैं, की यह प्यार ही है, या कुछ और तो चिंता मत करिये क्योंकि आपके मन में उठ रहे इन्ही सवालों के जवाब हमने इस पोस्ट दिए हैं। 

हम सभी को जीवन में कभी न कभी किसी न किसी से प्यार जरूर होता है, लेकिन कई बार हम अपने दिल की आवाज को सुन नहीं पाते हैं, किसी के प्रति अपने emotions या हमारे प्रति किसी दूसरे के इमोशंस को समझ नहीं पाते हैं, या कई बार उन बातों को नजरअंदाज भी कर देते हैं, और इसका अहसास हमें तब होता है, जब वह इंसान हमसे दूर चला जाता है। 

तो इस पोस्ट में उन कुछ खास बातों के बारे में बताया गया है, जिनसे प्यार की पेहचान की जा सकती है, या पता लगाया जा सकता है, की आप किसी से प्यार करने लगे हैं, तो चलिए जानते हैं, प्यार को कैसे पहचाने। 

प्यार को कैसे पहचाने | प्यार को पहचानने के कुछ खास तरीके

प्यार को लेकर यह सच ही कहा जाता है, की यह Complicated होता है, क्योंकि इसमें एक दूसरे के प्रति इमोशंस, इच्छाएं, व्यवहार, फीलिंग्स, भरोसा, विश्वास सभी कुछ होता है, ऐसे में आपसी सामंजस्य बनाए रखना बड़ा मुश्किल काम है।

जिसके कारण दिल टूटने, फीलिंग्स को ना समझ पाने, यहाँ तक की धोखा खा लेने जैसी बातें निकल कर आती रहती है, लेकिन फिर भी प्यार ऐसी चीज है, की हर व्यक्ति इसकी तरफ आकर्षित होता है, वो प्यार की उस फीलिंग को महसूस करना चाहता है, और सच्चे प्यार को पाना चाहता है। 

ऐसे में यदि आपको भी किसी के प्रति कुछ मीठी-मीठी फीलिंग्स आ रही हैं, पर समझ नहीं पा रहें हैं, की ये प्यार ही है, या कुछ और तो चलिए जानते हैं, प्यार की पेहचान कैसे की जाती है, वो कौन सी बातें हैं, जिनसे पेहचाना जा सकता है, की आप किसी से प्यार करने लगे हैं। 

  1. सोते-जागते उनका ख्याल दिन में कई बार आता है।
    जब आप प्यार में होते हैं, तो उस खास इंसान का खयाल अक्सर आपको आता रेहता है, आप चाहकर भी अपने दिल, दिमाग और मन से उस खयाल को मिटा नहीं पाते हैं, बस सोते-जागते मन में पेहला खयाल उनका ही होता है। फिर कुछ ऐसी स्थति भी आती है, की आपको उनके बारे में सोचना अच्छा लगने लगता है, यदि कुछ ऐसा आपके साथ भी हो रहा है, तो हो सकता है, आपके दिल में भी प्यार के अंकुर फूटने लगे हैं।

  2. नजरें बस उन्हें ढूढ़ती हैं।
    यदि किसी से मिलना, उन्हें रोज देखना, उनका आपके आस-पास होना आपको अच्छा लगता है, और उनका एक दिन ना दिखना आपको बेचैन करता है, तो हो सकता है, आपके दिल में प्यार की शुरुवात हो चुकी है। दरअसल जब आप प्यार में होते हैं, तो आपकी नजरें बस उस एक इंसान को देखना चाहती हैं, नजरें हजारों की भीड़ में भी उस खास इंसान को ढूंढ लेती हैं।

  3. उनके साथ समय बिताना अच्छा लगता है।
    यदि आपके जीवन में कोई ऐसा इंसान है, जिसके साथ आपको समय बिताना अच्छा लगता है, उनके साथ समय बीतने का पता ही नहीं चलता है, या दिन छोटा लगने लगता है, तो समझ लीजिये आप प्यार में पड़ चुकें हैं। प्यार में पड़े लोग एक दूसरे के साथ चाहे जितना भी समय बिता लें, उनके पास फिर भी समय की कमी रह जाती है।

  4. नजरें उनसे हटती नहीं हैं।
    जब आप किसी से प्यार करने लगते हैं, तो उसकी सबसे बड़ी पेहचान है, की आप चाहकर भी उनसे नजरें नहीं हटा पाते हैं। उनकी एक झलक आपके दिल को शुकुन देती है, उनके दीखते ही आप अपने आस-पास सब भूल जाते हैं, बस उन्हें देखना आपको अच्छा लगता है, और आप घंटों उन्हें देख सकते हैं।

  5. उनके सामंने सब फीका लगने लगता है।
    प्यार में किसी को पागल यूँ ही नहीं कहा जाता है, क्योंकि जब आप किसी के प्यार में पड़ जाते हैं, तो वह इंसान आपको सबसे परफेक्ट लगता है, उसके सामने सब फीका लगने लगता है, आपको उनका हर अंदाज पसंद आता है। यदि आपको भी कोई परफेक्ट लगने लगा है, उनके हर अंदाज को आप पसंद करते हैं, तो हो सकता है, आप उनसे प्यार करने लगे हैं।

  6. आप खुश रहते लगते हैं। 
    प्यार में पड़े व्यक्ति की ख़ुशी देखते ही बनती है, वह खुश रेहना लगता है, उसके व्यक्तित्व में बदलाव आ जाता है, उसमे अचानक एक नई ऊर्जा का संचार हो जाता है। यदि आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, किसी का ख्याल आपको अलग खुशी देता है, जीवन में उनके आने से ख़ुशी महसूस हुई है, उनसे मिलने के बाद अपने भीतर एक नई ऊर्जा और कॉन्फिडेंस महसूस करते हैं, तो हमारा पूरा विश्वास है, की आप किसी से प्यार करने लगे हैं। 

निष्कर्ष (Conclusion)

आपने जाना प्यार को कैसे पहचाने, और वे कोन से तरीके हैं, जिनसे पता किया जा सकता है, की आप प्यार में हैं। यदि आप ऊपर बताई गई बातों को खुद महसूस करते हैं, तो यह पक्की बात है, की कोई ना कोई आपके जीवन में है, जिसको आप चाहने लगे हैं। यहाँ पर हमने प्यार को पेहचानने के कुछ चुनिंदा तरीकों के बारे में बताया है, यदि आप विस्तार में प्यार के लक्षण जानना चाहते हैं, तो इस से जुड़ी हमारी दूसरी पोस्ट पढ़ सकते हैं, जहाँ पर हमने प्यार के लक्षण बताएं हैं।  

Sign’s of true Love 

सच्चे प्यार की जरुरी बातें 

Leave a Reply