You are currently viewing Romance tips in hindi | रोमांस कैसे करें | रोमांस करने का सही तरीका और टिप्स
romance tips in hindi

Romance tips in hindi | रोमांस कैसे करें | रोमांस करने का सही तरीका और टिप्स

रोमांस कैसे करें? रोमांस करने का सही तरीका और टिप्स? Romance tips in hindi, क्या आपने गौर किया है, जब कभी भी आप कोई नए रिलेशनशिप में कदम रखते हैं, तो वहां पर ना चाहकर भी आपका पूरा ध्यान दिन-रात बस अपने पार्टनर के बारे में सोचते हुवे गुजरता है, आप बस उन्हें देखना चाहते हैं, उनसे मिलना चाहते हैं, उनके लिए वो सब कुछ करना चाहते हैं, और करते हैं, जिससे उन्हें ख़ुशी मिल सके।

रिलेशनशिप में अक्सर यही वह दौर होता है, जब आप पूरी तरह से रोमांटिक रहते हैं, और रोमांस में खोए होते हैं, लेकिन जैसे-जैसे आपकी नजदीकियाँ बढ़ती हैं, और समय बीतता है, वह नजदीकियाँ धीरे-धीरे कब दूरियों में बदलने लगती हैं, इसका पता आपको नहीं चल पाता है, और इसका सबसे बड़ा कारण होता है, रिलेशनशिप में रोमांस की कमी होना या पहले जैसे रोमांस का ना होना। हालाँकि आपका एक दूसर के प्रति प्यार और संम्मान बढ़ जाता है, लेकिन कही ना कहीं आप उस प्यार को जता (Express) नहीं कर पाते हैं, और रिलेशनशिप में नीरसता आने लगती है। 

तो आज के इस पोस्ट में हम आपको रोमांस करने का सही तरीका बताएंगे और साथ ही यह भी बताएंगे की रोमांस क्या होता है, रोमांस कैसे करते हैं, और रोमांस करने के महत्वपूर्ण टिप्स भी आपको देंगे (Romance tips in hindi) ताकि आपका रिलेशनशिप हमेसा जवान बना रहे, उसमे ताजगी रहे और आप उसका पूरा मजा ले सकें। 

रोमांस क्या होता है | What is Romance in hindi

जब दो लोग जो एक दूसरे को बहुत चाहते हैं, एक दूसरे से प्यार करते हैं, एक दूसरे से भावनात्मक जुड़ाव रखते हैं, और एक दूसरे के प्रति उनका गहरा आकर्षण होता है, तो अपने उस आकर्षण को, भावनात्मक जुड़ाव को, थता अपने प्यार को व्यक्त (Express) करने के तरीके, behavior उसकी क्रिया को रोमांस कहा जाता है। रोमांटिक होने पर आप अपने पार्टनर को अपनी गतिविधियों से, उनके प्रति अपने Caring behavior से, उन्हें Surprise करके अपने प्यार को जताते हैं।

ऐसा माना जाता है, की सिर्फ किसी से प्यार करना या किसी के प्रति भावनत्मक जुड़ाव रखना ही काफी नहीं होता है, बल्कि अपने उस प्यार को अपने behavior से अपने actions से express करना भी उतना ही जरुरी होता है। अक्सर ऐसा देखा जाता है, की समय के साथ रिलेशनशिप में दूरियां आने लगती हैं, यदि आप उन दूरियों को फिर से नजदीकियों में बदलना चाहते हैं, तो नीचे बताए गए Romance tips को आज से ही अपने जीवन में अपनाना शुरू कर दें, फिर देखिये कैसे एक बार फिर से आपकी डगमगाती LOVE LIFE में स्थिरता आनी शुरू हो जाएगी। 

रोमांस कैसे करें | Romance tips in hindi

अब आप रोमांस के अर्थ को तो समझ ही गए होंगे लेकिन बात आती है, की आख़िर रोमांस करें कैसे , अपने पार्टनर से रोमांस करने का सही तरीका क्या है, क्या इसके लिए आपको आसमान से तारे तोड़ कर लाने हैं, या धरती का चक्कर लगाना है, तो बता दें की आपको ऐसा कुछ भी नहीं करना है।

बल्कि अपने हाव-भाव और बर्ताव में छोटे-छोटे बदलाव लाकर, अपने पार्टनर के लिए समय निकालकर, उनके प्रति अपने प्यार को जताकर आप अपने रिलेशनशिप में फिर से Romance का तड़का लगा सकते हैं। नीचे कुछ सामान्य लेकिन प्रभावी टिप्स दिए गए हैं, जिन्हे अपनाकर आप अपने रिलेशनशिप में रोमांस की रुमानियत को फिर से जगा सकते हैं। 

रोमांस करने का सही तरीका | Romance tips in hindi

यहाँ पर वे 10 खास ideas और tips दिए गए हैं, जिन्हे अपनाकर आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक हो सकते हैं, और अपने रिलेशनशिप को मजबूत कर सकते हैं। 

उनके साथ समय बिताएं :- अपनी भाग-दौड़ भरी जिंदगी में से थोड़ा समय अपने रिलेशनशिप के लिए जरूर निकालें, भले ही वह कुछ  घंटे हों या एक पूरा दिन हो, जहाँ पर सिर्फ आप दोनों हों, ना कोई फोन, ना काम, और ना कोई आपके आस-पास हो, यानि अपना वह कुछ समय सिर्फ उनको समर्पित करें। फिर हाथों में हाथ लेकर, आँखों से आँखें मिलाकर उनसे बात करें, कुछ अपने दिल की बात कहें, कुछ उनकी सुने और इसी प्रकार से हर छोटे अंतराल बाद एक दूसरे के लिए समय निकालें।   

उनके प्रति अपनी फीलिंग्स को जाहिर करें :किसी को बहुत चाहना, प्यार करना अच्छी बात है, लेकिन उस प्यार को अपनी उस फीलिंग को उन्हें बताना, उनसे जाहिर करना भी उतना ही महत्पूर्ण है। इस लिए समय-समय पर अपने पार्टनर को उनके प्रति अपनी फीलिंग्स के बारे में बताएं और यह भी बताएं की वो आपके जीवन में कितना महत्व रखते हैं, उनके होने से जीवन कितना खूबसूरत हो गया है, और उन्हें स्पेशल फील कराएं। 

डेट पर जाए :- रिलेशनशिप में रोमांस बनाए रखने के लिए जरुरी है, की आप डेट पर जाएं, जहाँ आप और आपके पार्टनर के सिवा कोई तीसरा ना हो। अक्सर काम में व्यस्तता के कारण हम एक दूसरे को समय नहीं दे पाते हैं, इस कमी को पूरा करने के लिए पहले से ही डेट प्लान कर लें, किसी Coffee shop पर जाएं, साथ डिनर करें, यानि कुल मिलाकर एक दूर के साथ Quality time बिताएं। 

(Gift) तोहफा दें :- तोहफा लेना किसे पसंद नहीं होता, भले ही वह छोटा हो या बड़ा। आप अपने पार्टनर को तोहफा देकर उनका दिल जीत सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे तोहफा उनकी पसंद का ही दें। इसके लिए पहले आपको उनकी पसंद-नापसंद का पता होना चाहिए और फिर उसी अनुसार आप उन्हें तोहफा देकर उनके चेहरे पर ख़ुशी ला सकते हैं। तोहफा देना रिलेशनशिप में रोमांस बनाए रखने के सबसे अच्छे तरीकों में से एक है, यह उन्हें महसूस कराएगा की हाँ आप उनके बारे में सोचते हैं।  

उन्हें सरप्राइज दें :- रिलेशनशिप में Surprise देना रोमांस बनाए रखने का एक काफी अच्छा तरीका है। आप उनके साथ सरप्राइज ट्रिप प्लान कर उन्हें उनकी पसंदीदा डेस्टिनेशन पर ले जा सकते हैं, यदि उन्हें पसंद है, तो उन्हें सरप्राइज पार्टी दे सकते हैं, उन्हें उनका पसंदीदा इवेंट या मूवी दिखा सकते हैं, या फिर उनका वह सपना जो वो पूरा करना चाहते हैं, उसे पूरा करा कर भी आप उन्हें सरप्राइज कर सकते हैं। इनमे से उनकी पसंद अनुसार एक्टिविटी कर के आप अपने पार्टनर के चेहरे पर ख़ुशी ला सकते हैं। 

उन्हें बताएं की वो कितनी खूबसूरत हैं :- तारीफ सुनना आख़िर किसे पसंद नहीं होता, जब आपका पार्टनर आपके साथ कहीं चलने या तैयार होकर आपसे मिलने आए तो उन्हें बताएं की वो कितनी खूबसूरत लग रही हैं। आपके मुँह से यह कुछ शब्द सुनने से अधिक उनके लिए कुछ और रोमांटिक नहीं हो सकता है, इसलिए समय-समय पर उन्हें बताते रहें की आप उनकी खूबसूरती के कायल हैं।  

उनसे फ़्लर्ट करें :- अपने पार्टनर को रोमांटिक, funny, या intimate मैसेज भेजकर या उनसे रोमांटिक चैट करके फ़्लर्ट करें, उन्हें kiss करें, उन्हें I love you मैसेज भेजें, उनसे ऑंखें मिलाएं और स्माइल करें, साथ ही आप उनके साथ स्लो डांस भी कर सकते हैं। यह कुछ तरीके हैं, जिन्हे अपनाकर आप फिर से रिलेशनशिप में रोमांस ला सकते हैं।   

उनके हाथ में हाथ डालकर घूमें :- भले ही आपको publically हाथों में हाथ डालकर घूमना पसंद ना हो, लेकिन यदि उन्हें पसंद है, तो उनके हाथों में हाथ डालकर घूमें, फिर देखिये उनके चेहरे की ख़ुशी आप को दिख जाएगी। आप सड़क पार करते हुवे या फोटो खिचवाते समय भी उन्हें अपने करीब कर सकते हैं, यह रेलशनशिप में रोमांस बनाए रखने का अच्छा तरीका है।  

उन्हें कॉम्प्लिमेंट्स दें :- हमेसा अपने पार्टनर को कॉम्पलिमेंट दें, उन्हें बताएं की आपको उनकी क्या बात अच्छी लगती है, अक्सर देखा जाता है, की रिलेशनशिप में समय के साथ हम एक दूसरे की तारीफ़ करना भूल जाते हैं, जिसके कारण सामने वाला व्यक्ति यह महसूस करने लगता है, की किसी को उसकी परवाह नहीं है। इसलिए समय-समय पर अपने पार्टनर की अच्छी बातों, आदतों के लिए उनकी तारीफ़ करें, उन्हें बताएं की वो आपके लिए कितना कुछ करती हैं, और आपके जीवन में उनका क्या महत्व है। ऐसा करने पर आपके बीच रोमांस बना रहेगा। 

कुछ ऐसा करें जो दोनों को पसंद हों :- अपने पार्टनर की पसंद को पहचाने और उस गतिविधि में भी उनके पार्टनर बन जाएं, फिर चाहे वो मॉर्निंग वाक हो, साथ में बैठकर कॉफी का मजा लेना हो, मूवी देखनी हो, कोई game खेलना हो, या फिर डांस क्लास क्यों ना हो, यानि अपने पार्टनर की वह एक्टिविटी खोजें जिसे आप साथ मिलकर कर सकते हैं, और फिर देखिये कैसे आप एक दूसरे के करीब आते हैं, और आपके बीच रोमांस बढ़ता है। 

निष्कर्ष

दोस्तों आपने पढ़ा और जाना रोमांस कैसे करें, रोमांस करने का सही तरीका और टिप्स क्या हैं, (Romance tips in hindi) कुछ बातें जो रिलेशनशिप में कुछ समय रहने के बाद अक्सर हम भूल जाते हैं, उसी को हमने यहाँ पर समझाने की कोशिश की है। यदि बताएं गए इन टिप्स को आप अपने रिलेशनशिप में अपनाते हैं, तो यकीन मानिये आप और आपके पार्टनर के बीच एक अच्छी बॉन्डिंग बनेगी, रोमांस जगेगा और प्यार बढ़ेगा। यदि इस पोस्ट से जुड़े आपके कोई सवाल हैं, तो नीचे कमेंट द्वारा आप हमें बता सकते हैं।  

यह भी पढ़ें :-

सच्चा प्यार क्या होता है 

प्यार में क्या जरुरी है 

प्यार होने के लक्षण क्या हैं 

क्रश को कैसे इम्प्रेस करें 

लव डे कब और क्यों मनाते हैं 

डेटिंग का क्या मतलब होता है 

Leave a Reply