You are currently viewing SBI सैलरी अकाउंट को CAPSP अकाउंट में बदलने के लिए  एप्लीकेशन
CAPSP account

SBI सैलरी अकाउंट को CAPSP अकाउंट में बदलने के लिए एप्लीकेशन

यदि आप केंद्रीय सशस्त्र बल से जुड़े हैं, और स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI) या किसी दूसरे बैंक में मौजूद अपने SBI सैलरी अकाउंट को CAPSP अकाउंट में बदलवाना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको अपने बैंक में एप्लीकेशन देनी होगी, जिसके बाद बैंक आपके सैलरी अकाउंट को CAPSP अकाउंट में बदल देगा। 

तो SBI सैलरी अकाउंट को CAPSP अकाउंट में बदलने के लिए आप नीचे बताई गई एप्लीकेशन का सहारा ले सकते हैं। 

CAPSP अकाउंट क्या है | CAPSP अकाउंट के लिए एप्लीकेशन

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया अपने ग्राहकों के लिए विभिन्न प्रकार के बैंक अकाउंट की सुविधा प्रदान करता है, इनमे मुख्य रूप से सेविंग अकाउंट, करंट अकाउंट तथा सैलरी अकाउंट शामिल होते हैं। 

यदि सैलरी अकाउंट की बात की जाए तो SBI प्राइवेट कंपनियों, सरकारी संस्थान, तथा सशस्त्र बलों में मौजूद सभी कर्मचारियों के लिए सैलरी अकाउंट की सुविधा प्रदान करता है, और इसी तरह से बैंक द्वारा विभाग अनुसार सैलरी अकाउंट के अलग-अलग प्रकार भी विकसित किए गए हैं। 

इन्ही में से एक (CAPSP) सेंट्रल आर्म्ड पुलिस सैलरी पैकेज अकाउंट भी है, जिसे स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने खास तोर पर सशस्त्र बलों के लिए तैयार किया है। यह अकाउंट कार्यरत और पेंशनर दोनों प्रकार के कर्मचारियों को लागु है, लेकिन जहाँ तक इससे मिलने वाले लाभ की बात है, तो पेंशनर की तुलना में कार्यरत कर्मचारी के लिए इसमें अधिक लाभ दिए गए हैं।

CAPSP अकाउंट को खुलवाने का कोई शुल्क नहीं लगता है, बल्कि यह बिलकुल निशुल्क है, और साथ ही इसमें कर्मचारियों को दूसरी कई सुविधाएं भी दी गई है, जिनमे से कुछ निम्नलिखित हैं। 

  • यह जीरो बैलेंस अकाउंट है, और बिना अतिरिक्त शुल्क दिए, अन्य बैंको के एटीएम से भी अनलिमिटेड ट्रांसेक्शन की जा सकती हैं।
  • प्रत्येक खाताधारक के लिये एक्सीडेंटल बीमा की सुविधा उपलब्ध है। 
  • आकर्षक दरों पर होम लोन, कार लोन, एजुकेशन लोन और पर्सनल लोन इत्यादि की सुविधा उपलब्ध है। 
  • लाकर किराए में सालाना 25% की छूट उपलब्ध है। 
  • खाताधारक के परिवारजनों के लिए भी विशेष सुविधाएं दी गई हैं। 
  • SBI योनो एप्प का उपयोग करने पर समय-समय पर विशेष ऑफर भी दिए जाने की बात कही गई है। 

CAPSP में निम्नलिखित सशस्त्र बल शामिल हैं।

  • केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF)
  • सीमा सुरक्षा बल (BSF)
  • केंद्रीय ओधोगिक सुरक्षा बल (CISF)
  • सशस्त्र सीमा बल (SSB)
  • भारत सीमा तिब्बत पुलिस (ITBP)
  • राष्ट्रिय सुरक्षा गार्ड (NSG)
  • रेलवे सुरक्षा बल (RPF)
  • रेलवे सुरक्षा विशेष बल (RPSF)

रैंक के आधार पर CAPF को नीचे बताई गई तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया है। 

  • गोल्ड :- सूबेदार मेजर, इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल। 
  • डायमंड :- डिप्टी कमांडेंट, असिस्टेंट कमांडेंट। 
  • प्लैटिनम :- कमांडेंट, सेकंड-इन-कमांड, महानिदेशक, विशेष महानिदेशक, अपर महानिदेशक, महानिरीक्षक, डिप्टी महानिरीक्षक।
  • आरपीएफ के लिए वेरिएंट को केंद्रीय सशस्त्र बलों में समकक्ष रैंक के अनुसार वर्गीकृत किया जाएगा। 

SBI सैलरी अकाउंट को CAPSP अकाउंट में बदलने के लिए Application

सेवा में, 

श्रीमान शाखा प्रबंधक
स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया 
सुनीता एन्क्लेव 
लक्षमण नगर (उत्तर प्रदेश)

विषय :- मौजूदा सेविंग अकाउंट को (CAPSP) सेंट्रल आर्म्ड पुलिस सैलरी पैकेज अकाउंट में बदलने हेतु निवेदन। 

महोदय,

सविनय निवेदन है, की में …नाम… सीमा सुरक्षा बल (BSF) का जवान आपकी बैंक शाखा का एक खाताधारक हूँ, और मेरा अकाउंट नंबर 106591491038 है। महोदय मेरी सैलरी ऊपर बताए गए अकाउंट में ही क्रेडिट होती है, लेकिन अब में अपने इस सेविंग अकाउंट को CAPSP अकाउंट में बदलवाना चाहता हूँ।

मेरे इस अकाउंट को बदलवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज जैसे मेरे PPO No …………..की कॉपी और सिमा सुरक्षा बल द्वारा जारी किया गया मेरा आइडेंटिटी कार्ड No…. की कॉपी इस एप्लीकेशन के साथ संलग्न है। अतः श्रीमान आपसे निवेदन है, जल्द से जल्द मेरे सेविंग अकाउंट को CAPSP अकाउंट में बदलने की कृपा करें। 

धन्यवाद। 

आपका खाता धारक

नाम…………………
पता…………………                                                                                                                                            
अकाउंट नंबर…..                                                                                                          दिनांक……..
मोबाइल नंबर…..                                                                                                          हस्ताक्षर……….


ऊपर बताए गए तरीके से आप अपने SBI सेविंग अकाउंट को CASP account में Convert कर सकते हैं। यदि इस पोस्ट से जुड़े आपके कोई सवाल हैं, तो आप हमसे कमेंट द्वारा पूछ सकते हैं। 

Leave a Reply