नमस्कार दोस्तों यदि आप SBI credit card का इस्तेमाल करते हैं, और जानना चाहते हैं, की SBI क्रेडिट कार्ड का पेमेंट कैसे करें या किस तरह से SBI credit card का payment किया जाता है। तो बिलकुल निश्चिन्त हो जाइये, क्योंकि इस पोस्ट को पढ़कर आपको SBI क्रेडिट कार्ड के भुगतान की पूरी जानकारी प्राप्त हो जाएगी।
क्रेडिट कार्ड का उपयोग हमेशा ही काफी सुविधाजनक होता है, लेकिन यदि समय पर इसका पेमेंट ना किया जाए तो आपके लिए यह एक महंगा सौदा साबित हो सकता है। इसलिए आवश्यक है, की क्रेडिट कार्ड की सहूलियत का लाभ लिया जाए और साथ ही समय पर भुगतान भी किया जाए, ताकि आपको किसी प्रकार की penalty ना देनी पड़े।
सही समय पर क्रेडिट कार्ड के बिल का भुगतान करना ना सिर्फ आपके debt को कम करता है, बल्कि इससे आपका credit score भी बेहतर होता है, और देरी से पेमेंट करने पर लगने वाले late fee से भी बचा जा सकता है।
तो आज के इस पोस्ट में हम आपको Sbi credit card की payment करने के कुछ मुख्य तरीके बताएंगे जिनका उपयोग आप आसानी से कर सकते हैं।
SBI क्रेडिट कार्ड का पेमेंट कैसे करें | How to make payment of Sbi credit card
SBI credit card का Payment विभिन्न तरीकों से किया जा सकता है, इसके ढेरों Online थता Offline तरीके मौजूद हैं, और हर एक method की पेमेंट प्रक्रिया थता पेमेंट की प्रोसेसिंग में लगने वाला समय अलग है।
लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है, क्योंकि यहाँ पर हम आपको सिर्फ उन मुख्य payment options की ही जानकारी देंगे जो आसान हैं, और आमतौर पर आजकल जिनका अधिक उपयोग किया जाता है।
SBI क्रेडिट कार्ड की payment करने के निम्नलिखित तरीके हैं, जिन्हे हमने उनकी आसानी के अनुसार क्रमबद्ध किया है।
ऑनलाइन तरीके से SBI credit card का payment करें
(Paynet) SBI credit Card app/website द्वारा :-
SBI credit card app आपके SBI क्रेडिट कार्ड का official app है, और यह क्रेडिट कार्ड की पेमेंट का सबसे आसान तरीका भी है। इस एप्प को आप अपने मोबाइल फोन के play store से डाउनलोड कर इनस्टॉल कर सकते हैं, या SBI card की official website पर जाकर भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
SBI क्रेडिट कार्ड एप्प आपको क्रेडिट कार्ड की पेमेंट करने के तीन मुख्य method प्रदान करता है, जिसमे शामिल है, (Debit card) (Internet banking) थता (UPI) और यह तीनों ही तरीके मुख्य हैं, पेमेंट के लिए जिनका सबसे अधिक उपयोग किया जाता है। इसके द्वारा पेमेंट करने पर पेमेंट तुरंत आपके क्रेडिट कार्ड अकाउंट पर reflect करने लगती है, यानि प्रोसेसिंग में अधिक समय नहीं लगता है।
एस बी आई कार्ड की पेमेंट प्रक्रिया को समझने से पहले चलिए जानते हैं, की इस एप्प को मोबाइल फोन पर कैसे इनस्टॉल किया जाता है।
SBI card app को कैसे इनस्टॉल करें
इसे इनस्टॉल करने थता उपयोग करने की निम्नलिखित प्रक्रिया है।
- सबसे पहले play store से SBI card app डाउनलोड कर अपने मोबाइल फोन पर इनस्टॉल कर लें।
- अब ऍप को खोलें आपको दो ऑप्शन नजर आएँगे Login / Signup, क्योंकि आप पहली बार इस एप्प का उपयोग कर रहे हैं, तो SIGNUP पर क्लिक करेंगे। यदि आप नया कार्ड अप्लाई करना चाहते हैं, तो apply now पर जाकर यह कर सकते हैं।
- Signup पर क्लिक करते ही यह एप्प आपके मोबाइल फोन या डिवाइस को detect कर लेगा, यदि आप इसी डिवाइस पर एप्प का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो link device पर क्लिक करे दें।
- इसके बाद आपको अपने Credit card की जानकारी यहाँ भरनी होगी जैसे Card no, CVV थता आपना Date of birth और Continue पर क्लिक कर दें।
- क्लिक करते ही क्रेडिट कार्ड से जुड़े रेजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आ जाएगा उसे OTP के स्थान पर डाल दें।
- अब आपसे User name और Password पूछा जाएगा यहाँ आपको App इस्तेमाल के लिए अपने अनुसार User name थता password सेट करना है। ध्यान रहे की पासवर्ड में numeric थता Alphabet दोनों का ही उपयोग हो और फिर Signup पर क्लिक कर दें। इसके बाद स्क्रीन पर बधाई संदेश दिखाई देगा की आपका अकाउंट तैयार हो गया है।
- इसके ठीक नीचे आपको SETUP MPIN का ऑप्शन नजर आएगा उस पर क्लीक कर दें, और दो बार अपना 4 digit का MPIN सेट कर के Continue पर क्लिक कर दें। इसके बाद OK पर क्लीक कर आगे बढ़ जाएं। MPIN इस एप्प में login होने का पिन है, तो MPIN को एक पेपर पर जरूर लिख लें।
- क्रेडिट कार्ड एप्प को setup करने के बाद समय आ गया है, इसे login करने का तो लॉगिन पेज पर आपको MPIN का ऑप्शन दिखेगा वहां अपना MPIN डालकर एप्प में लॉगिन कर लें और Get started पर क्लिक कर दें।
- इसके बाद आपको अपने Sbi क्रेडिट कार्ड का PIN set करना है, इसके लिए दो बार पिन डाल कर Generate OTP पर क्लीक कर देना है। अब प्राप्त OTP को उसके स्थान पर डालकर Set pin पर क्लिक कर दें और Next हो जाएं। कार्ड के पिन को पेपर पर नोट कर लें।
- इसके बाद अगली स्क्रीन को Skip कर आगे बढ़ जाएं यहाँ आपको क्रेडिट कार्ड से जुड़ी जानकारी दिख जाएगी जैसे Payment options, benefits था Billing cycle इत्यादि तो I Acknowledge पर क्लीक कर दें।
पेमेंट के लिए SBI credit card app का इस्तेमाल कैसे करें।
- सबसे पहले अपने SBI कार्ड APP में login कर लें। लॉगिन होने के बाद स्क्रीन पर आपको PAY NOW, total due amount, current outstanding थता unbilled outstanding के ऑप्शन नजर आएँगे, तो यहाँ आपको PAY NOW पर क्लिक कर देना है।
- अब proceed पर क्लीक कर आगे बढ़ जाएं। अब आपके सामने एक नया पेज open होगा जिसमे आपको Total amount due के option को select करना है, और उसके नीचे payment option पर Debit card / Internet banking थता UPI के ऑप्शन नजर आएँगे आप जिस भी method से payment करना चाहते हैं, उसे सेलेक्ट कर सकते हैं।
चलिए एक-एक कर तीनों methods से पेमेंट करने का तरीका समझते हैं।
डेबिट कार्ड द्वारा
- यदि आप अपने SBI क्रेडिट कार्ड की पेमेंट Debit card के द्वारा करना चाहते हैं, तो नीचे बताए गए steps को follow करें।
- Debit card के ऑप्शन को चुन लें।
- उसके ठीक नीचे बने बॉक्स से अपना बैंक चुन लें।
- Pay Now पर क्लिक करें।
- अब अपना डेबिट कार्ड नंबर टाइप करें, उसकी Expiration date/year थता कार्ड के पीछे लिखा CVV/CVC कोड टाइप करें।
- नीचे card holder का सही नाम टाइप करें।
- अब Make payment पर क्लीक कर दें।
- आपसे OTP के लिए पूछा जाएगा जो आपके डेबिट कार्ड से जुड़े मोबाइल फोन पर आ जाएगा।
- उसे पूछे गए OTP के स्थान पर टाइप कर दें, क्रेडिट कार्ड की पेमेंट तुरंत हो जाएगी।
इंटरनेट बैंकिंग द्वारा
- यदि आप अपने SBI क्रेडिट कार्ड की पेमेंट इंटरनेट बैंकिंग के द्वारा करना चाहते हैं, तो नीचे बताए गए steps को follow करें।
- Internet banking के ऑप्शन को चुन लें।
- उसके ठीक नीचे बने बॉक्स से अपना बैंक चुन लें।
- Pay Now पर क्लिक करें।
- अपने Net banking का User name थता password डालें।
- अब आपके सामने page open हो जाएगा, जिसमे आपका A/C no, थता की जा रही पेमेंट की जानकारी दी जाएगी, उसे चेक कर लें और Confirm पर क्लिक कर दें। यहाँ पर कार्ड अनुसार Remarks के लिए भी पूछा जा सकता है, तो रिमार्क डाल दें।
- अब आपका High security transection password पूछा जाएगा और मोबाइल फोन पर OTP आएगा उसे ट्रांसेक्शन पासवर्ड के स्थान पर डाल दें।
- OTP डालने के बाद confirm पर क्लीक कर दें पेमेंट हो जाएगी।
यूपीआई के द्वारा
- UPI द्वारा SBI क्रेडिट कार्ड की पेमेंट करना चाहते हैं, तो नीचे बताए गए steps को follow करें।
- यूपीआई के ऑप्शन को चुन लें और Pay Now पर क्लिक कर दें।
- अब बॉक्स में आपकी UPI ID add करने के लिए कहा जाएगा या आप अपने फ़ोन से QR code भी scan कर सकते हैं।
- बॉक्स में अपनी UPI ID डालने के बाद Make payment पर क्लिक कर दें।
- अब की जा रही पेमेंट का notification आपके UPI एड्रेस में send कर दिया जाता है, तो पेमेंट confirmation के लिए अपना पेमेंट एप्प खोलना है, जिसका आपने UPI ID डाला है, जैसे Paytm / Google pay /Phone pay इत्यादि।
- पेमेंट एप्प खोलने पर आपको नोटिफिकेशन प्राप्त हो जाएगा जिसे खोलकर आप Pay या Send कर सकते हैं, और आपकी पेमेंट हो जाएगी।
तो आपने पढ़ा दोस्तों किस प्रकार सिर्फ एक SBI card app या Website के द्वारा आप तीन प्रकार से क्रेडिट कार्ड की पेमेंट कर सकते हैं, और यह काफी आसान भी है। चलिए क्रेडिट कार्ड की पेमेंट करने के कुछ मुख्य Offline तरीके भी जान लेते हैं।
ऑफलाइन तरीके से SBI क्रेडिट कार्ड का पेमेंट कैसे करें
(OTC) Over the counter payment
- आप SBI के किसी भी ब्रांच में जाकर Cash द्वारा भी अपने क्रेडिट कार्ड की पेमेंट कर सकते हैं।
- Cash पेमेंट के लिए आपको पेमेंट स्लिप भरनी होगी जो बैंक में ही उपलब्ध हो जाएगी।
- पेमेंट स्लिप में 16 अंको का अपना कार्ड नंबर थता पेमेंट की जा रही राशि लिखनी होगी।
- पेमेंट स्लिप भरने के बाद उसे काउंटर पर जमा करवा दें, और रशीद ले लें।
- बैंक नियमों के अनुसार प्रति कैश पेमेंट पर रूपया 200 तक का चार्ज भी देना पड़ सकता है।
- भुगतान की गई राशि को आपके क्रेडिट कार्ड अकाउंट में reflect होने में लगभग दो दिन का समय लग सकता है।
(Drop box) Payment through Cheque
- आप चेक के द्वारा भी SBI क्रेडिट कार्ड की पेमेंट कर सकते हैं।
- इसके लिए आपको Cheque में अपना सही क्रेडिट कार्ड नंबर, payment amount, थता date लिखनी है, और अपने हस्ताक्षर कर देने हैं। चेक के पीछे अपना नाम और मोबाइल नंबर लिखना ना भूलें।
- Pay के स्थान पर लिखना है, Sbi card no (16 अंको का कार्ड नंबर)
- इसके बाद चेक को ड्रॉपबॉक्स में डाल देना है।
- चेक को क्लियर होने में चार से पांच दिन का समय लग सकता है, तो हमेशा due date से कुछ दिन पहले ही चेक जमा करवा देना चाहिए।
निवेदन
दोस्तों आपने पढ़ा sbi credit card ka payment kaise kare यदि दी गई जानकारी आपके कुछ काम आई है, तो इसे दूसरों के साथ भी शेयर करें। यदि इस पोस्ट से संबंधित आपके कोई सवाल हैं, या हमारे लिए कोई सुझाव है, तो कमेंट करके हमें जरूर बताएं धन्यवाद।
इसे भी पढ़ें :-