You are currently viewing प्यार होने के लक्षण क्या हैं और अपने प्यार को कैसे पहचाने
pyar hone ke lakshan

प्यार होने के लक्षण क्या हैं और अपने प्यार को कैसे पहचाने

सच ही कहा गया है, की जब प्यार का बुखार किसी के सर चढ़ जाता है, तो हकीम या डॉक्टर की दवा काम नहीं करती बल्कि प्यार का इलाज प्यार से ही किया जा सकता है, और यह कोई आम बुखार भी नहीं है, की इसकी जाँच आप थर्मामीटर से कर सकें बल्कि प्यार के इस बुखार को पकड़ने या जाँचने के लिए आपको प्यार होने के लक्षणों का पता होना जरुरी है। तो चलिए जानते हैं, प्यार होने के वे लक्षण क्या हैं, (Sign of true love in Hindi)

सोचिये जरा प्यार में यदि कोई पड़ गया तो उसका हाल उस मजनू की तरह हो जाता है, जो हर वक़्त अपनी लैला के बारे में सोचता रहता है। प्यार होने के इन लक्षणों के बारे में जानकर आप भी यह तैय कर सकेंगे की कहीं आप को भी किसी से प्यार तो नहीं? 

प्यार होने के लक्षण क्या हैं, अपने प्यार को कैसे पेहचाने

कहा जाता है, की प्यार छुपाए नहीं छुपता, जिस प्रकार महक को आप बांध कर या छुपा कर नहीं रख सकते हैं, प्यार भी ठीक उसी प्रकार है, जिसे आप चाहें दुनिया से जितना छुपाने की कोशिश कर लें, लेकिन फिर भी वो नजर आ ही जाता है। 

क्योंकि जब आप प्यार में होते हैं, तो आपके शरीर और दिमाग में ऐसे कई बदलाव हो जाते हैं, जिन्हे पढ़ना या समझना किसी के लिए भी बहुत आसान हो जाता है, और इन्ही बदलावों को प्यार के लक्षण कहा जाता है। तो चलिए जानते हैं, प्यार होने के लक्षण कौन से हैं।

आप को उन्हें देखना अच्छा लगता है :- जब आप किसी को दिल से चाहने लगते हैं, तो उसे हर रोज देखना, उसकी आँखों में ऑंखें डालना, उसे बस देखते ही रहना आपके दिल को सुकून देता है, और जिस दिन आप उन्हें नहीं देखते हैं, मानो दिन आपको अधूरा सा लगने लगता है। 

उनके ही ख्वाबों में खोए रहते हैं :- आप किसी से प्यार करने लगे हैं, इसका दूसरा बहुत बड़ा लक्षण यह है, की दिन-रात और हर पल आपको रह-रह कर उनका खयाल आता रहता है। आप चाहे जिस भी काम में लगे हों, हर थोड़ा समय बाद आप के दिमाग में वो आ ही जाते हैं। जितना आप उन्हें भुलाने की कोशिश करते हैं, उतनी अधिक आपको उनकी याद आएगी, अगर ऐसा कुछ आपके साथ भी है, तो पक्का आपके दिल में भी प्यार ने दस्तक दे दी है। 

पहले से ज्यादा खुश रहने लगते हैं :- जब कोई प्यार में होता है, और उनके बीच प्यार परवान चढ़ रहा होता है, तो ऐसे में उनकी ख़ुशी देखते ही बनती है। वो इस प्रकार खुश रहने लगते हैं, मानों उन्हें किसी प्रकार का नशा हो गया हो। कई बार अपनी ख़ुशी को जाहिर करते समय वे कुछ अलग भी कर जाते हैं, जो आम लोगों को बिलकुल भी नहीं भाता। 

रोमांटिक गाने सुनने लगते हैं :- प्यार की एक खास बात यह भी है, की भले ही पहले आप रोमांटिक गाने पसंद ना करते हों, लेकिन जैसे ही आपका दिल किसी पर आ जाता है, तो आपको रोमांटिक गाने पसंद आने लगते हैं। उन गानों को सुनकर आप ऐसा महसूस करने लगते हैं, मानों ये गाने आपके प्यार की ही कहानी बयाँ कर रहे हों, तो यदि आपके साथ भी कुछ ऐसा ही हुवा है, तो जरूर ये प्यार का बुखार हो सकता है। 

आप उन्हें खुश देखना चाहते हैं :- यह प्यार की ही एक खास बात है, की इसमें आप अपने पार्टनर या अपने प्यार को हमेशा खुश देखना चाहते हैं। आप उन्हें खुश करने के लिए हर वो काम करने की सोचते हैं, या करते हैं, जिनसे उन्हें ख़ुशी महसूस हो, और आपके कारण उनके खुश रहने पर आप के दिल को तसल्ली मिलने लगती है। यह एक healthy relationship की पेहचान है, जब आप दूसरे की ख़ुशी में अपनी ख़ुशी ढूंढ़ने लगते हैं। 

उनके बारे में कुछ भी गलत सुनना आपको अच्छा नहीं लगता :- यदि आप किसी के प्यार में हैं, तो आपको उनके बारे में कुछ भी गलत सुनना बिलकुल अच्छा नहीं लगता। आप नहीं पसंद करते की कोई उनके लिए कुछ भी गलत शब्द का इस्तेमाल करे, कई बार आपको उनके खिलाफ बोल रहे व्यक्ति पर गुस्सा भी आने लगता है। 

उनका नाम सुनते ही आपके चेहरे के भाव बदल जाते हैं :- आम तोर पर देखा गया है, की जब भी आप कहीं अपने प्यार का नाम सुनते हैं, तो एक पल में आपके चेहरे के भाव बदल जाते हैं, क्योंकि उनका ख्याल हमेशा आपके दिमाग में घूमता रहता है, जिससे यदि कभी भी और कहीं भी उनके नाम को पुकारा जाता है, तो तुरंत आपका दिमाग और चेहरे पर उसका असर दिखने लगता है।  

बार-बार उनसे मिलने का मन करने लगता है :- जब आप किसी के प्यार में होते हैं, तो आपका बार-बार उनसे मिलने का मन करता है, उनके साथ समय बिताने के मन करता है। आप चाहने लगते हैं, की रोज आप यूँ ही उनसे मिलते रहें और उनसे बाते करें। 

उनके साथ समय का पता नहीं चलता है :- भले ही आपने पूरा दिन उनके साथ बिता दिया हो, लेकिन फिर भी ऐसा लगता है, मानों कुछ समय पहले ही तो आप मिले थे और दिन बीत गया। आप सोचने लगते हैं, की समय ठहर जाए और आप यूँ ही उनसे बातें करते रहें।

उनका इंतजार करना अच्छा लगता है :- प्यार ही एक ऐसी चीज है, जिसमे किसी का  इंतजार करना भी आपको अच्छा लगने लगता है। आप उन्हें देखने भर के लिए घंटो इंतजार कर सकते हैं, क्योंकि उनकी एक झलक आपके दिल को सुकून देने लगती है। 

उनसे लड़ने के बाद खुद भी उदास महसूस करने लगते हैं :- लड़ना और मनाना तो हर रिश्ते में चलता ही रहता है। इसी तरह से जब आप अपने प्यार के साथ लड़ लेते हैं, या आपकी नोक-झोंक हो जाती है, तो नोक-झोंक के बाद अक्सर आप खुद भी बहुत उदास महसूस करने लगते हैं, और जल्द से जल्द फिर से उनसे मिलने के बारे में सोचने लगते हैं। 

लोगों से आपको कोई फर्क नहीं पड़ता :- अक्सर देखने को मिल जाता है, की वे लोग जो प्यार में होते हैं, उन्हें किसी के होने का कोई खास फर्क नहीं पड़ता है। क्योंकि जब आप किसी को दिल से चाहने लगते हैं, तो आपको बस वो ही नजर आता है, और आप दुनिया की परवा करना छोड़ देते हैं। 

निष्कर्ष

तो दोस्तों आपने जाना प्यार होने के क्या लक्षण हैं, किस तरह आप अपने प्यार को पेहचान सकते हैं। यदि बताए गए प्यार के इन Signs में से कुछ का अहसास आपको भी अपने जीवन में हो रहा है, तो हो सकता है, की आप भी किसी से प्यार करने लगे हैं? यदि यह सच है, तो आप हमें कमेंट कर के जरूर बताएं। 

यह भी पढ़ें :-

प्यार में क्या जरुरी होता है। 

Leave a Reply