You are currently viewing uKG के बच्चों के लिए gk questions | 60 GK Questions For UKG Class In Hindi
UKG GK Questions hindi

uKG के बच्चों के लिए gk questions | 60 GK Questions For UKG Class In Hindi

इस पोस्ट में हम छोटी UKG क्लास के बच्चों के लिए GK Questions ले कर आए हैं, 60 GK questions for UKG class in hindi, इन GK सवालों को माता-पिता अपने बच्चों को पढ़ाकर उनके General knowledge के स्तर में वृद्धि कर सकते हैं।

सामान्य ज्ञान (GK) शिक्षा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, यह बच्चों को उनके आसपास की दुनिया को समझने, देखने और उसका विश्लेषण करने में मदद करता है, या यूँ कहें की General knowledge बच्चों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आज का युग प्रत्योगिता का युग है, जहाँ पर बच्चों के पूर्ण विकास के लिए ना सिर्फ उन्हें फॉर्मल एजुकेशन की जरुरत है, बल्कि उनके लिए सामाजिक ज्ञान (GK) का भी उतना ही महत्व है। 

क्योंकि प्रत्योगिता के इस दौर में बच्चों का अपडेट रेहना बहुत जरुरी है, जहाँ पर उन्हें अपने आस-पास और देश-विदेश की बेसिक जानकारी तो होनी ही चाहिए। आज बच्चों की सफलता सिर्फ इस बात पर निर्भर नहीं करती है, की वे पढ़ने में कैसे हैं, बल्कि कई हद तक उनकी सफलता इस पर भी निर्भर करती है, की उनका सामाजिक ज्ञान क्या है, वे कितने सामाजिक हैं, वे अपने माहौल से क्या और कितनी तेजी से सीखते हैं।

क्योंकि यही वो चीजे होती हैं, जिनसे बच्चों का मानसिक विकास होता है, वे पढाई में अच्छा करते हैं, और आगे प्रोफेशनल जीवन में भी उनके सफल होने की संभावनाएं काफी बढ़ जाती है। शुरुवाती तोर पर एक छोटी कक्षा के बच्चे को बेसिक GK की जानकारी देना ही काफी होता है, वह जानकारी जो की बेसिक हो, जिसे बच्चा अच्छे से समझ सके, इसके बाद बच्चे की उम्र और कक्षा बढ़ने के साथ-साथ जानकारी के स्तर में भी वृद्धि करनी चाहिए।  तो चलिए जानते हैं, लगभग 4 से 6 साल (UKG) के बच्चों के लिए GK के सवाल क्या हैं, GK questions for UKG class in hindi 

60 GK questions for UKG class in Hindi

UKG कक्षा के बच्चों के लिए 50 GK Questions 

1. Question :- हमारे देश का क्या नाम है। 
     Answer :- भारत 

2. Question :- हमारे देश की राजधानी कहाँ है। 
    Answer :- नई दिल्ली। 

3. Question :- गाँधी जयंती कब मनाते हैं।
    Answer :- 2 अक्टूबर को। 

4. Question :-
महात्मा गाँधी का पूरा नाम क्या है।
    Answer :- मोहन दास करम चंद गाँधी। 

5. Question :- योग दिवस किस दिन मनाते हैं। 
    Answer :- 21 जून को। 

6. Question :- दशहेरे के दिन किनके पुतले जलाए जाते हैं। 
    Answer :- रावण, कुम्भकरण, मेघनाथ के। 

7. Question :- प्रकाश का पर्व किस त्यौहार को कहा जाता है। 
    Answer :- दीवाली को।

8. Question :- रंगों का त्यौहार किसे कहा जाता है। 
    Answer :- होली को।

9. Question :- बाल दिवस (चिल्डर्न डे) कब मनाया जाता है। 
     Answer :- 14 नवंबर के दिन। 

10. Question :- बाल दिवस के दिन किनका जन्मदिन मनाया जाता है। 
       Answer :- पंडित जवाहर लाल नेहरू का।

11. Question :- भारत के पेहले प्रधान मंत्री कौन थे। 
       Answer :- पंडित जवाहर लाल नेहरू।

12. Question :- भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री कौन थीं।
       Answer :- इंदिरा गाँधी।

13. Question :- भारत के पेहले राष्ट्रपति कौन थे। 
       Answer :- डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद। 

14. Question :- गणतंत्र दिवश कब मनाया जाता है। 
      Answer :- 26 जनवरी को।

15. Question :- स्वतंत्रता दिवश कब मनाया जाता है। 
       Answer :- 15 अगस्त को।

16. Question :- भारत का राष्ट्रिय पशु क्या है। 
       Answer :- बाघ

17. Question :- भारत का राष्ट्रिय पक्षी क्या है। 
       Answer :- मोर

18. Question :- भारत का राष्ट्रिय फल क्या है। 
       Answer :- आम

19. Question :- भारत का राष्ट्रिय पेड़ क्या है। 
       Answer :- बरगद

20. Question :- भारत का राष्ट्रिय खेल क्या है 
      Answer :- हॉकी

21. Question :- भारत का राष्ट्रिय फूल क्या है। 
       Answer :- कमल

22. Question :- भारत का राष्ट्रिय गान क्या है। 
       Answer :- जन-गण-मन हमारा राष्ट्रिय गान है।

23. Question :- भारत का राष्ट्रीय गीत क्या है। 
       Answer :- वंदेमातरम।

24. Question :- हमारे देश के झंडे में कितने रंग हैं। 
       Answer :- 3 रंग हैं, केसरिया, सफ़ेद और हरा।

25. Question :- कौन सा रंग शांति का प्रतिक है। 
       Answer :- सफेद रंग। 

26. Question :- भारत के झंडे को क्या कहते हैं। 
       Answer :- तिरंगा 

27. Question :- हमारे देश के राष्ट्रपति कौन है। 
      Answer :- श्रीमती द्रोपदी मुर्मू 

28. Question :- हमारे देश के प्रधानमंत्री कौन हैं। 
      Answer :- श्री नरेंद्र मोदी। 

29. Question :- एक साल में कितने दिन होते हैं। 
      Answer :- 365 दिन।

30. Question :- एक साल में कितने महीने होते हैं। 
      Answer :- 12 महीने 

31. Question :- एक हफ्ते में कितने दिन होते हैं। 
       Answer :- 7 दिन।

32. Question :- एक दिन में कितने घंटे होते हैं। 
       Answer :- 24 घंटे।

33. Question :- एक घंटे में कितने मिनट होते हैं। 
      Answer :- 60 मिनट।

34. Question :- एक मिनट में कितने सेकंड होते हैं। 
      Answer :- 60 सेकंड।

35. Question :- इंद्र धनुष में कितने रंग होते हैं। 
       Answer :- 7 रंग। 

36. Question :- रेगिस्तान का जहाज किसे कहा जाता है। 
       Answer :- ऊँठ को। 

37. Question :- जंगल का राजा किसे कहा जाता है। 
       Answer :- शेर को। 

38. Question :- कौन सा जानवर हमें ऊन देता है। 
       Answer :- भेड़। 

39. Question :- भारत में कितने राज्य हैं। 
       Answer :- 
28 

40. Question :-
भारत में कितने केंद्र शाषित प्रदेश हैं। 
       Answer :-
8

41. Question :- सोलर सिस्टम में कितने प्लेनेट हैं, उनके नाम। 
       Answer :- 8 प्लेनेट हैं, मरकरी, वीनस, अर्थ, मार्स, जुपिटर, सैटर्न, यूरेनस और नेप्टून। 

42. Question :- धरती के सबसे नजदीक कौन सा प्लेनेट है। 
       Answer :- वीनस

43. Question :- धरती के सबसे दूर कौन सा प्लेनेट है। 
      Answer :- नेप्टून 

44. Question :- सूर्य कौन सी दिशा से निकलता है। 
      Answer :- पूर्व दिशा से। 

45. Question :- सूर्य कौन से दिशा में अस्त होता है। 
       Answer :- पश्चिम दिशा में। 

46. Question :- दुनिया का सबसे ऊँचा पहाड़ कौन सा है। 
      Answer :- माऊंट एवेरेस्ट। 

47. Question :- ट्रैफिक सिग्नल में कितनी लाइट होती हैं। 
      Answer :- तीन लाइट हरी, पीली और लाल। 

48. Question :- इंग्लिश अल्फाबेट में कितने कॉन्सोनेंट्स होते हैं। 
      Answer :- 21 

49. Question :- इंग्लिश अल्फाबेट में कितने लेटर होते हैं। 
      Answer :- 26 

50. Question :- धरती का सबसे लंबा जानवर कौन सा है। 
      Answer :- जिराफ 

51. Question :- जमीन पर सबसे बड़ा जानवर कौन सा है। 
      Answer :- अफ्रीकन हाथी। 

52. Question :- दुनिया का सबसे बढ़ा जानवर कौन सा है। 
      Answer :- ब्लू व्हेल 

53. Question :- दुनिया की सबसे छोटी चिड़िया का क्या नाम है। 
      Answer :- हमिंग बर्ड 

54. Question :-  दुनिया की सबसे बड़ी चिड़िया का क्या नाम है। 
       Answer :- ऑस्ट्रिच 

55. Question :- कौन सी चिड़िया रात में देख सकती है।
      Answer :- उल्लू 

56. Question :- भारत की सबसे पवित्र नदी कौन सी है। 
       Answer :- गंगा नदी

57. Question :- दुनिया का सबसे बड़ा रेगिस्तान कौन सा है। 
       Answer :- सहारा रेगिस्तान 

58. Question :- हमारे शरीर में कितनी हड्डियां होती हैं। 
       Answer :- 206 

59. Question :- दुनिया का सबसे घना जंगल कौन सा है। 
       Answer :- अमेज़न का जंगल। 

60. Question :- 1 मीटर में कितने सेंटीमीटर होते हैं। 
      Answer :- 100 सेंटीमीटर 

निष्कर्ष

छोटे बच्चों को उनकी उम्र अनुसार General knowledge की जानकारी देते रेहना बहुत जरुरी होता है, जिससे उनका मानसिक विकास हो सके और वे भविष्य की चुनौतियों के लिए खुद को तैयार कर सकें। इसी को देखते हुवे छोटे बच्चों के लिए हमने यह चुनिंदा 60 GK questions की list तैयार की है, जिसे हर एक माता-पिता को अपने बच्चों को पढ़ाना चाहिए।

आपने पढ़ा  GK questions for UKG class in hindi, 60 gk सवालों की लिस्ट, उम्मीद है, दी गई यह जानकारी आपको अच्छी लगी होगी, यदि जानकारी ज्ञानवर्धक लगी है, तो इसे दूसरे बच्चों को भी शेयर करें। 

यह भी पढ़ें :-

कक्षा 1 से 7 तक के बच्चों के लिए अपने बारे में 10 लाइन। 

Leave a Reply